Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11 हजार वोल्ट तार से ट्रक चालक की मौत:देवरिया में हादसा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। बिराजमार गांव के पास मुख्य मार्ग पर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार काफी नीचे लटक रहा था। जैसे ही ट्रक उससे सटा, वाहन में करंट दौड़ गया और उसके पहियों में आग लग गई। चिंगारी उठते ही ट्रक में आग भड़क गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में ट्रक चालक और मालिक राम प्रताप (55 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए। वह सलेमपुर थाना क्षेत्र के कोटिया टोला धनौती निवासी स्वर्गीय हरदेव के पुत्र थे। स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग पर 11 हजार वोल्ट का तार लंबे समय से नीचे लटक रहा था। इसकी शिकायतें भी की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक दीपक पटेल और कांस्टेबल अजीत सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में मझौली फायर स्टेशन की टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से घायल राम प्रताप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ ही आक्रोश का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में होली-रमजान पर SSP का फ्लैग मार्च:अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
    Next Article
    Rashmika-Vijay Wedding: PM मोदी ने रश्मिका और विजय को दी शादी की बधाई, कहा- 'यह रिश्ता ईश्वर द्वारा लिखा गया एक दिव्य अध्याय'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment