Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में होली-रमजान पर SSP का फ्लैग मार्च:अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने रमजान, होली और ईदुल फितर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में मंगलवार देर रात एसएसपी अभिनंदन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। एसएसपी ने कोर्ट रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट और अंबाला रोड सहित संवेदनशील इलाकों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी अभिनंदन ने स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और होली का त्योहार निकट है। ऐसे में सभी चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की प्राथमिकता है कि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो, विशेषकर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि कोई दुर्घटना न हो। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अराजक तत्वों के खिलाफ पहले से ही निवारक कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में विवादों में शामिल रहे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। होलिका दहन और रंग खेलने को लेकर जिन स्थानों पर पहले विवाद हुए हैं, वहां विशेष कार्ययोजना के तहत अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन से छतों की निगरानी की जा रही है और शोभायात्राओं के मार्गों पर विशेष ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस प्रशासन ने डीजे संचालकों और होलिका समितियों के साथ बैठकें की हैं। इन बैठकों में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार का अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक संगीत बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने चेतावनी दी कि त्योहारों में खुराफात करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि शांति समिति की बैठकें लगातार आयोजित की जा रही हैं। अच्छे और जिम्मेदार नागरिकों से सहयोग लिया जा रहा है, और अधिकारी स्वयं मोबाइल गश्त के दौरान लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत:मऊ में स्कूटी सीखते समय हुआ हादसा, कार छोड़कर भागा चालक
    Next Article
    11 हजार वोल्ट तार से ट्रक चालक की मौत:देवरिया में हादसा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment