Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल:सफेद पर्दे लगी फॉर्च्यूनर में बैठते हुए मुस्कुराया; हिसार से सोनीपत के सतलोक आश्रम रवाना

    13 hours ago

    2

    0

    हरियाणा में हिसार के सतलोक आश्रम प्रकरण में उम्रकैद की सजा काट रहा रामपाल शुक्रवार को 11 साल और 4 महीने 24 दिन बाद हिसार की सेंट्रल जेल-2 से निकला। परिवार के लोग 7 गाड़ियों में उसे लेने के लिए जेल में पहुंचे थे। रामपाल सफेद पर्दे लगी फॉर्च्यूनर में बैठकर निकला। गाड़ी में बैठते हुए वह मुस्कुराता हुआ नजर आया। रामपाल हिसार से सीधा सोनीपत जिले के गोहाना में स्थित धनाना आश्रम के लिए रवाना हुआ है। वह वहीं रहेगा। इसकी पुष्टि रामपाल के भतीजे युद्धवीर ने की। रामपाल की रिहाई को देखते हुए हिसार जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी रही। रिहाई से पहले रामपाल की महिला भक्त भी जेल के बाहर पहुंचीं। वह जेल के मेन गेट की ओर दंडवत प्रणाम करती दिखीं। 8 अप्रैल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को जमानत मंजूर की थी। आज सुबह ही कोर्ट के आदेश पर रामपाल के वकीलों ने हत्या के दो मामलों में 5-5 लाख के बेल बॉन्ड जमा करवाए। 2014 में पुलिस और समर्थकों में टकराव हुआ नवंबर 2014 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रामपाल को कोर्ट की अवमानना के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। 19 नवंबर 2014 में पुलिस रामपाल को गिरफ्तार करने हिसार के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में पहुंची। यहां पुलिस और रामपाल समर्थकों के बीच टकराव हुआ। इस दौरान महिलाओं और बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। 2018 में हिसार कोर्ट ने रामपाल को दोषी ठहराया और हत्या सहित अन्य धाराओं में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। इस मामले में रामपाल पर देशद्रोह का केस भी दर्ज किया गया था। रामपाल की जेल से रिहाई का रास्ता ऐसे हुआ साफ… रामपाल की रिहाई के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाह बोले- ममता भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं:लोगों की परेशानी की परवाह नहीं; ममता बोलीं- सांप पर भरोसा करना, BJP पर नहीं
    Next Article
    हिमाचल में सात दिन में सामान्य से 200% अधिक वर्षा:मनाली के तापमान में 8.2 डिग्री की आई गिरावट, आज साफ रहा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment