Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1172 सहायिका पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू:बाल विकास विभाग में भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन जारी

    9 hours ago

    1

    0

    बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने सहायिका के 1172 रिक्त पदों पर भर्ती की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कुल रिक्त पदों के सापेक्ष प्रत्येक पद के लिए तीन-तीन अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन हेतु बुलाया गया है। निर्धारित तिथि पर अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन समिति अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करेगी। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी की दावेदारी निरस्त कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि विभाग ने हाल ही में 460 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी की है। इन भर्तियों से जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को मजबूती मिलेगी, जिससे बच्चों और महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर नियुक्ति आदेश जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में किसान का शव पेड़ से लटका मिला:बेटे ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने शव नीचे उतरवाया
    Next Article
    अपनी जनता पार्टी ने उन्नाव में प्रदर्शन किया:यूजीसी के समर्थन में नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट पहुंचे, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment