Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेगम पुल नमो भारत स्टेशन के पास वेंडिंग ज़ोन बनेगा:कैंट विधायक और सीईओ कैंट बोर्ड ने किया स्थलीय निरीक्षण

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सीईओ कैंट बोर्ड और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ शिवाजी संस्थान के पास प्रस्तावित वेंडिंग ज़ोन स्थल का निरीक्षण किया। यह वेंडिंग ज़ोन नमो भारत मेरठ स्टेशन पर बढ़ती यात्री संख्या और आसपास की व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए विकसित करने का प्रस्ताव है। विधायक अमित अग्रवाल ने सड़क किनारे संचालित ठेला और रेहड़ी व्यापारियों के लिए एक सुव्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन बनाने का प्रस्ताव रखा। इसका मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रूप से व्यवसाय करने की सुविधा प्रदान करना और मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वेंडिंग ज़ोन का विकास करते समय सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। इनमें पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और समुचित स्थान निर्धारण शामिल हैं, ताकि व्यापारियों और आमजन दोनों को सुविधा मिल सके। अमित अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विकास और व्यवस्था को साथ लेकर चलना है। इससे स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा, यातायात व्यवस्था सुचारु रहेगी और क्षेत्रवासियों तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान कैंट बोर्ड से सीईओ जाकिर हुसैन, एई पीयूष गौतम, भाजपा नेता विशाल कनोजिया, प्रमोद आर्टिस्ट और आशीष आसिवाल सहित अन्य अधिकारी व नेता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर परिवार ने किया हमला:आरोपी का भाई गिरफ्तार, परिवार ने आरोपी को छत पर चढ़ाकर भगाया, चार पर केस दर्ज
    Next Article
    देह व्यापार में दो पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार:पुलिस ने 4800 रुपये, आपत्तिजनक सामान बरामद कर मुकदमा दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment