Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देह व्यापार में दो पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार:पुलिस ने 4800 रुपये, आपत्तिजनक सामान बरामद कर मुकदमा दर्ज किया

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में लाइनपार पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के आरोप में दो पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आजादनगर क्षेत्र में की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में लाइनपार पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से 4800 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिनेश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी नई बस्ती, थाना दक्षिण, जनपद फिरोजाबाद और रामजी पुत्र छोटे हलवाई निवासी मोहल्ला छपैटी, थाना इकदिल, जनपद इटावा शामिल हैं। दो महिलाओं के नाम गोपनीय रखे गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना लाइनपार पर मुकदमा किया गया है। इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीण कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष रमति कुमार आर्य, उपनिरीक्षक विवेक चौहान, उपनिरीक्षक नरेश कुमार, महिला उपनिरीक्षक ज्योति तेवतिया, कांस्टेबल संतोष और महिला कांस्टेबल वैशाली चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेगम पुल नमो भारत स्टेशन के पास वेंडिंग ज़ोन बनेगा:कैंट विधायक और सीईओ कैंट बोर्ड ने किया स्थलीय निरीक्षण
    Next Article
    एआई से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार:ललितपुर पुलिस ने भेजा जेल, छात्रा के छोटे भाई को फोन कर धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment