Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11वीं के छात्र को कार में पिस्टल सटाकर पीटा:प्रयागराज में पिटाई का वीडियो बनाया, बोले-शिकायत की तो मारकर लाश गायब कर देंगे

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज में 11वीं के छात्र को कार में अगवा करने के बाद पिस्टल सटाकर पीटा गया। तीन युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मारपीट करते मोबाइल से वीडियो भी बनाया। यह भी कहा कि कहीं शिकायत की तो मारकर लाश गायब कर देंगे। पुलिस ने तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है और इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। महर्षि पतंजिल विद्या मंदिर का छात्र 16 साल का पीड़ित छात्र जजेज कालोनी स्टेनली रोड का रहने वाला है। वह महर्षि पतंजली विद्या मन्दिर तेलियरगंज में 11वीं में पढ़ता है। उसके पिता ने पुलिस को बताया, नौ अप्रैल को उनका बेटा दोपहर 12:30 बजे कॉलेज से निकला। तभी यहां से पढ़ाई कर चुके शोभित मिश्रा, देवांश ठाकुर व शाश्वत शुक्ला उसे रास्ते में मिले। नीले रंग की बलेनो कार में आए उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। यह सभी नीले रंग की बलेनो कार में सवार थे। उन्होंने बहला फुसलाकर उनके बेटे को कार में बैठा लिया और अपट्रॉन पुल के नीचे ले जाकर कार भीतर से लॉक कर दी। इसके बाद झूठा आरोप लगाकर गालियां देते हुए लात-घूंसे और थप्पड़ से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पिस्टल निकाल लिया और उसे माथे पर सटाकर गोली मारने की धमकी दी। मोबाइल छीन लिया, वीडियो भी बनाया मोबाइल छीन लिया और पिटाई करते हुए वीडियो भी बनाया। जमकर पिटाई करने के बाद बोले के घर में किसी को कुछ बताया या थाने में शिकायत की तो जान से मारकर लाश तक गायब कर देंगे। इसके बाद गोविन्दपुर चौराहे के पास कार से नीचे उतारकर भाग निकले। बेटे ने किसी तरह फोन से दोस्त को बुलाया और फिर इसके बाद वह घर आ सका। पिता का कहना है कि पिटाई से उनके बेटे की आंख व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। यह सभी आरोपी बेटे के ही स्कूल में पहले पढ़ाई कर चुके हैं । पहले भी उन्होंने बेटे से विवाद किया था और उसी खुन्नस को लेकर मारपीट की। थाना प्रभारी बोले शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शोभित मिश्रा निवासी मायापुरी झूंसी को गिरफ्तार किया गया और सात साल से कम की सजा का अपराध होने के चलते नोटिस तामील कराकर छोड़ा गया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद सामने आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत:लकड़ी ऊपर गिरने से हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम
    Next Article
    नगर निगम अयोध्या का 736 करोड़ का बजट पास:संतोष सिंह बने उपसभापति, कार्यकारिणी में 6 नए सदस्य शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment