Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम अयोध्या का 736 करोड़ का बजट पास:संतोष सिंह बने उपसभापति, कार्यकारिणी में 6 नए सदस्य शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 736 करोड़ रुपए का बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। मंडलायुक्त परिसर स्थित गांधी सभागार में रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की। बैठक में विधायक वेदप्रकाश गुप्त और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। संतोष सिंह को मिला उपसभापति का दायित्व बैठक से पहले कार्यकारिणी के छह नए सदस्यों का चयन किया गया। भाजपा से संतोष सिंह, रामशंकर निषाद, गायत्री देवी और मनीषा यादव, जबकि निर्दलीय से विकास कुमार और आभा पांडेय को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। संतोष सिंह को सर्वसम्मति से उपसभापति चुना गया। 798 करोड़ आय का अनुमान नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 735.66 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव रखा, जबकि प्रारंभिक अवशेष जोड़कर कुल आय 798.81 करोड़ रुपए आंकी गई। सदन ने ध्वनिमत से बजट पारित किया। नामकरण और विकास पर चर्चा बैठक में रायबरेली रोड स्थित कल्याण मंडपम का नाम शहीद कैप्टन शशांक तिवारी के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही शहीद राजकुमार यादव के नाम पर स्मारक बनाने की भी मांग उठी। स्वच्छता और पार्षद निधि पर सवाल पार्षदों ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली संस्था की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पार्षद निधि तय करने का मुद्दा भी सदन में जोर-शोर से उठा। शपथ ग्रहण कल मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण सोमवार सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11वीं के छात्र को कार में पिस्टल सटाकर पीटा:प्रयागराज में पिटाई का वीडियो बनाया, बोले-शिकायत की तो मारकर लाश गायब कर देंगे
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो मांग पर बड़ी बैठक:26 अप्रैल को जंतर मंतर पर जुटेंगे 50 सोसाइटी के निवासी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment