Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11वीं के छात्र ने इंटर छात्र को किया लहूलुहान:सुल्तानपुर में खेल के दौरान हुए विवाद में शरीर पर आए पांच जगह निशान

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में खेल के दौरान हुए विवाद में एक इंटर के छात्र पर 11वीं कक्षा के छात्र ने हमला कर दिया। इस हमले में इंटर का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली कादीपुर क्षेत्र के कटसारी गांव में गुरुवार शाम को हुई। गांव निवासी 17 वर्षीय आदेश कनौजिया पुत्र सुजीत कनौजिया पर गांव के ही अभिजीत सिंह ने खेल के दौरान हुए विवाद में हमला कर दिया। अभिजीत ने आदेश को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके शरीर पर पांच जख्म आ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आदेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कादीपुर ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। कादीपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आदेश इंटर का छात्र है, जबकि अभिजीत 11वीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों के बीच खेल के दौरान झगड़ा हुआ, जिसमें अभिजीत ने आदेश की पिटाई की। सीओ गौतम ने यह भी बताया कि पूर्व में भी दोनों के बीच खेल को लेकर विवाद हो चुका है। पुलिस ने कहा कि परिवार से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केडीए टीम पर महंत ने किया हमला:अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम से मारपीट-पथराव, जान बचाकर भागे कर्मचारी
    Next Article
    देवरिया के भिंगारी बाजार में महिला की मौत:पेट्रोल टैंकर की चपेट में आने से पति घायल, इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment