Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीए टीम पर महंत ने किया हमला:अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम से मारपीट-पथराव, जान बचाकर भागे कर्मचारी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की टीम पर कार्रवाई के दौरान हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इंदिरा नगर क्षेत्र में अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंची टीम ने कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आशा देवी मंदिर के महंत आशुतोष गिरी उर्फ आशू माली और उनके साथियों पर मारपीट, पथराव और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंची थी टीम केडीए के सुपरवाइजर मनोज कुमार और रामऔतार के अनुसार इंदिरा नगर क्षेत्र में एक प्लॉट पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर गुरुवार को केडीए की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां कार्रवाई करते हुए नोटिस लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। विरोध के बाद बढ़ा विवाद आरोप है कि इसी दौरान आशा देवी मंदिर के महंत आशुतोष गिरी उर्फ आशू माली करीब पांच साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए और नोटिस लगाए जाने का विरोध करने लगे। कर्मचारियों के मुताबिक पहले गाली-गलौज शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। मारपीट, पथराव और कुत्ता छोड़ने का आरोप केडीए कर्मचारियों का आरोप है कि महंत और उनके साथियों ने टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की और पथराव भी किया। कर्मचारियों के अनुसार माहौल को डराने के लिए टीम के ऊपर पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाकर मौके से निकली टीम स्थिति बिगड़ने पर केडीए टीम के सदस्य किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। कर्मचारियों का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा इलाके में आने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केडीए टीम की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्यूटर ने दोस्त के साथ मिलकर की चोरी:भरोसा का फायदा उठाकर अलमारी से जेवर पार किए, ट्रिप पर जाने के लिए की घटना
    Next Article
    11वीं के छात्र ने इंटर छात्र को किया लहूलुहान:सुल्तानपुर में खेल के दौरान हुए विवाद में शरीर पर आए पांच जगह निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment