Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    13 गढ़वाल राइफल्स की स्वर्ण जयंती मनाई गई:मेरठ में हुआ समारोह, मेजर दानिश फारूकी ने जवानों को दिया अनुशासन का संदेश

    7 hours ago

    1

    0

    13 गढ़वाल राइफल्स की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में मेरठ में एक समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन रेजिमेंट की गौरवशाली परंपरा, वीरता और भाईचारे की पुनर्पुष्टि का अवसर रहा। समारोह में सेवारत अधिकारी, जेसीओ, जवान, पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नजीबाबाद निवासी मेजर दानिश फारूकी को इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। मेजर फारूकी ने मार्च 2017 से सितंबर 2018 तक 13 गढ़वाल राइफल्स के साथ अपनी सेवाएं दी थीं। इस अवधि में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर उत्कृष्ट कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2018 में त्रिवेंद्रम (केरल) में आई भीषण बाढ़ के दौरान उन्होंने बटालियन के साथ राहत एवं बचाव अभियान में उल्लेखनीय योगदान दिया। वर्तमान में मेजर दानिश फारूकी सेना में असिस्टेंट जज एडवोकेट जनरल के पद पर जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर उन्होंने जवानों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने अनुशासन, मनोबल एवं रेजिमेंटल एथोस (संस्कार) के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सेना में अनुशासन केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि चरित्र और कर्तव्यनिष्ठा की आधारशिला है। मेजर फारूकी ने यह भी बताया कि उच्च मनोबल ही कठिनतम परिस्थितियों में विजय का मार्ग प्रशस्त करता है। समारोह के दौरान “ऑपरेशन सिंदूर” में सेना की भूमिका पर भी चिंतन-मनन किया गया तथा बदलते सुरक्षा परिदृश्य में सेना की जिम्मेदारियों पर विचार साझा किए गए। उन्होंने कहा कि सेना का प्रत्येक अभियान राष्ट्र की संप्रभुता, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित होता है। इस स्वर्ण जयंती समारोह का सफल आयोजन बटालियन नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन की सूक्ष्म योजना, उत्कृष्ट क्रियान्वयन एवं पूर्व सैनिकों से आत्मीय संवाद ने पूरे कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। समारोह के दौरान रेजिमेंट की गौरवशाली विरासत और बलिदान की परंपरा को नमन किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के 420 मुकदमे के बयान पर रामभद्राचार्य का पलटवार:बस्ती में बोले- भ्रम फैलाया जा रहा है
    Next Article
    15 फ़ीसदी से अधिक 'डाउन' निविदा कार्यों की विशेष जांच:नगर निगम अयोध्या बोर्ड की 11वीं आम बैठक में फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment