Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लॉन्च से पहले सड़क पर Samsung Galaxy S26 Ultra! YouTuber ने फोन की Unboxing, फीचर्स लीक

    3 hours from now

    1

    0

    जब मार्केट में स्मार्टफोन लॉन्च हो जाता है, तो लोग सबसे पहले इसे जरुर खरीदते हैं। लेकिन आपने कभी सुना है कि लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन की ब्रिकी शुरु हो गई है। बता दें कि, Samsung Galaxy S26 Series का टॉप मॉडल Galaxy S26 Ultra मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ऐसा एक फेमस यूटबर कह रहे हैं। KaroulSahil कह रहे हैं। उन्होंने लॉन्च पहले ही फोन खरीद लिया है। यूट्यूबर ने बताया कि मार्केट में लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy S26 Ultra फोन का स्टॉक आ गया है और वे इसे खरीद रहे हैं। आपको बता दें कि, Samsung Galaxy Unpacked इवेंट इस 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इसमें Galaxy S26 Series के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए है। आइए आपको इसकी कीमत बताते हैं।दुबई के इस मार्केट में मिल रहा फोनएक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में करौल साहिल ने बताया कि वे दुबई के डेरा मार्केट पहुंचे हैं, जहां दावा किया जा रहा है कि Galaxy S26 Ultra आधिकारिक लॉन्च से पहले ही मिल रहा है। वीडियो में उन्होंने वहां मौजूद सैमसंग स्टोर की झलक दिखाई और कहा कि जब फोन पहले से उपलब्ध है तो क्यों न इसे लॉन्च से पहले ही खरीदकर देखा जाए और इसकी खूबियों को परखा जाए।3 लाख रुपये में मिल रहा है फोनइसके बाद एक डिलीवरी बॉय उसको फोन देता है। वे फिर पूछते हैं क्या यह ओरिजनल गैलेक्सी S26 अल्ट्रा है तो डिलीवरी बॉय हां बोलता है। जब इसकी कीमत पूछते हैं, तो वह 12000 dirhams यानी लगभग 2,96,595 रुपये बताता है। इसके बाद उन्होंने दुबई करेंसी नहीं बल्कि डिलीवरी वाले को 3300 डॉलर देकर फोन ले लिया। सिल्वर कलर का फोन कर रहे इस्तेमालफोन का पैकेजिंग बॉक्स पूरी तरह असली जैसा प्रतीत होता है। यूट्यूबर के एक्स अकाउंट पर इससे जुड़ी कई अन्य वीडियो भी दिखाई दे रही हैं, जिनमें वह डिवाइस को चलाते और उसकी विशेषताएं दिखाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों और क्लिप्स में इसका सिल्वर रंग वाला मॉडल नजर आता है। डिवाइस के बाईं ओर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर शामिल हैं। कुल मिलाकर इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव साफ तौर पर दिखाई नहीं देता। 25 फरवरी को लॉन्च होगा फोनइसका मतलब यह है कि फोन लॉन्च होने से पहले ही इसे दुबई में खरीदा जा सकता जा सकता। कंपनी ने 25 फरवरी को ऑफिशियल सीरीज अनाउंस कर देगी। इवेंच रात 11.30 बजे शुरु होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के यूट्यूब चैनल पर होगी। अभी से सीरीज के प्री-ऑर्डर शुरु हो चुके हैं। अब आप फोन्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जमकर प्री-रिजर्व कर सकते हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Karnataka Cabinet विस्तार से पहले Congress में घमासान, 31 MLAs ने Kharge को पत्र लिख मांगा मंत्री पद
    Next Article
    दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारत के सेमीफाइनल का रास्ता अब कितना मुश्किल? समझिए पूरा समीकरण

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment