Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी:मुजफ्फरनगर में लाखों का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मदीना चौक स्थित एक कन्फैक्शनरी की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों व लोगों में हड़कंप फैल गया। आग की सूचना मिलते ही FSO राम किशोर यादव के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तेजी से फैलती आग को चारों ओर से घेरकर कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया। फायर विभाग की मुस्तैदी के कारण आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि यदि आग फैलती तो बाजार की कई दुकानें इसकी चपेट में आ सकती थीं। दुकान में हुए नुकसान का आकलन CFO अनुराग सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और स्थिति सामान्य है। दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर खाक होने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में जनपद में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। इससे पहले जानसठ रोड स्थित एक टायर रीसाइक्लिंग प्लांट में भीषण आग लगी थी, जिसमें भारी नुकसान हुआ था। रोहाना टोल प्लाजा पर भी एक रिकवरी वैन में आग लगने की घटना सामने आई थी। इन लगातार हो रही घटनाओं ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    13 पशुओं की टैगिंग न होने पर सीडीओ नाराज:कानपुर देहात के गुरुदही बुजुर्ग केंद्र में दो दिन में CCTV लगाने के निर्देश
    Next Article
    कलेक्ट्रेट-दीवानी न्यायालय स्थानांतरण पर विराम, मिनी सचिवालय बनेगा:मुख्य मार्ग हाईवे पर एक ही परिसर में विकसित होगा नया भवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment