Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    13 September History: दिल्ली में सिलसिलेवार धमाकों से लेकर इतिहास की प्रमुख घटनाएं

    6 hours ago

    3

    0

    वर्ष 2008 में सितंबर महीने की 13 तारीख को सिलसिलेवार धमाकों ने दिल्ली को दहला दिया था। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने कुछ समय के अंदर राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में पांच विस्फोट किए थे। आतंकियों ने दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में धमाका किया और करोल बाग में व्यस्त गफ्फार मार्केट के साथ ही भीडभाड़ वाले ग्रेटर कैलाश में भी बम विस्फोट किए।देश दुनिया के इतिहास में 13 सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1500 : पेड्रो अल्वरेज कैबरल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय (पुर्तगाली) फैक्टरी स्थापित की। 1922 : लीबिया के अल अजीजिया में 136.4 डिग्री फारनहाइट (58 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया। इसे उस समय तक का धरती का सबसे अधिक तापमान करार दिया गया।1923 : स्पेन में सैन्य तख्तापलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। 1929 : जतीन्द्र नाथ दास की उनकी भूख हड़ताल के 63वें दिन लाहौर सेंट्रल जेल में मृत्यु।1948 : उपप्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में प्रवेश कर कार्रवाई करने और इसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया। 1968 : अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ। 1997 : हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन।2000 : भारत के विश्वनाथन आनंद ने शेनयान में पहला फ़िडे शतरंज विश्वकप जीता। 2002 : इजराइल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया। 2006 : इब्सा (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।2007 : नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया। 2008 : दिल्ली में 30 मिनट में तीन स्थानों पर पांच बम विस्फोट। 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल।2009 : चंद्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ। 2013 : तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया। 2020: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन।2024: अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने 14 लोगों की हत्या की 2025: नेपाल के राष्ट्रपति ने संसद भंग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    OTT पर रिलीज हुई 'विश्वनाथ एंड सन्स', छाई सूर्या-ममिता बैजू की जोड़ी, फिल्म देखने से पहले पढ़ें X रिव्यू
    Next Article
    BRICS Summit में नयी दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, देश और दुनिया की मुख्य खबरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment