Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में कांशीराम आवासीय कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर:जर्जर हो चुके फ्लैट को नगर निगम करेगा ध्वस्त,18 साल पहले बना था

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में 18 साल पहले बनाए गए काशीराम आवास अब जर्जर हो चुके हैं। नगर निगम ने यहां रहने वाले लोगों को आवास खाली करने के नोटिस देने शुरू कर दिए हैं। अब तक 500 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। आवास खाली कराने के बाद नगर निगम IIT रुड़की की टीम से भवनों की तकनीकी जांच कराएगा। जांच में जो भवन रहने लायक नहीं मिलेंगे, उन्हें गिराया जाएगा। नोटिस मिलने के बाद कॉलोनी में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को अपना घर छिनने की चिंता सताने लगी। कई लोगों ने निगम की कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी भी की। 2008 में बने थे 736 फ्लैट बसपा सरकार के समय 2008 में जरूरतमंद और गरीब परिवारों को आवास देने के लिए काशीराम आवासीय योजना शुरू की गई थी। इसके तहत वृंदावन के बाहरी इलाके में दो चरणों में 736 फ्लैट बनाए गए थे। हर ब्लॉक में 16 फ्लैट हैं। योजना के तहत पात्र परिवारों को इनका आवंटन किया गया था। करीब 18 साल बाद कई फ्लैटों की हालत खराब हो गई है। भवनों में दरारें और दूसरे नुकसान होने से यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। IIT रुड़की की टीम करेगी जांच नगर निगम अब जर्जर भवनों की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराएगा। इसके लिए अगले हफ्ते IIT रुड़की की विशेषज्ञ टीम कॉलोनी का निरीक्षण करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि कौन से भवन रहने लायक हैं और किन्हें गिराने की जरूरत है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, पूरी तरह जर्जर और खतरनाक भवनों को ही जांच के बाद गिराने की कार्रवाई की जाएगी। विरोध के बाद मौके पर पहुंचे उपसभापति नोटिस मिलने के बाद कॉलोनी के लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। लोगों की नाराजगी की जानकारी मिलने पर नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। मुकेश सारस्वत ने कहा कि सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उनके मुताबिक, फ्लैटों की हालत काफी खराब हो चुकी है। यहां रहने वाले लोगों को पहले भी अपने आवासों की मरम्मत कराने के लिए कहा गया था, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। 500 से ज्यादा लोगों को नोटिस मथुरा-वृंदावन नगर निगम के अपर आयुक्त नीरज शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में कुल 736 फ्लैट हैं। इनमें से 500 से ज्यादा आवंटियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। बाकी लोगों को भी नोटिस देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि IIT रुड़की की टीम अगले हफ्ते भवनों की तकनीकी जांच करेगी। रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह जर्जर भवनों को गिराने की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    90 हजार मिलने पर ही डिस्चार्ज करने का लगा आरोप:गोरखपुर में अस्पताल प्रबंधन ने 30 हजार लेकर नवजात को छुट्टी दी
    Next Article
    बाइक टच होने पर युवकों ने तमंचे से फायर किया:कौशांबी में युवक को गोली लगी, जिला अस्पताल में भर्ती; 6 पर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment