Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1.30 करोड़ कीमत की हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार:बरेली से लाकर शामली सप्लाई करने जा रहा था तस्कर, ANTF-सरूरपुर की संयुक्त कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    ANTF यानि एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की सहारनपुर यूनिट ने मेरठ पुलिस के साथ मिलकर एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह शख्स बरेली से करीब 1.30 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन खरीदकर उसकी शामली में सप्लाई करने निकला था। ANTF को सटीक सूचना मिली, जिसने मेरठ के सरूरपुर थाने से संपर्क साधा और तस्कर को दबोच लिया। यूपी में नशे के सौदागर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स के निशाने पर हैं। टास्क फोर्स एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है, जिससे अपराधियों में खलबली मची है। ऐसी ही एक कार्रवाई ANTF सहारनपुर यूनिट ने मेरठ की सरूरपुर थाना पुलिस को साथ लेकर की। टीम ने 1.30 करोड़ रुपये कीमत की लगभग 640 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। इस शख्स की पहचान शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के गांव पावटी कलां निवासी 35 वर्षीय शौकीन अली पुत्र अलीशेर के रूप में हुई है। घेराबंदी कर दबोचा गया नशे का सौदागर सहारनपुर ANTF प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि 25/26 की देर रात एक इनपुट मिला। बताया गया कि बरेली से एक तस्कर हेरोइन सप्लाई करने निकला है जिसे भूनी टोल होते हुए शामली निकलना है। सूचना के आधार पर सरूरपुर थाना पुलिस के साथ विभागीय टीमों को लगा दिया गया। टोल से करीब 200 मीटर आगे ANTF ने पुलिस के सहयोग से आरोपी को दबोच लिया। एक डिलीवरी के लिए मिलते हैं 10 हजार शौकीन अली अपाचे बाइक पर थी। रोकते ही उसकी बाइक की तलाशी ली गई लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो लोवर से एक पैकेट पुलिस को बरामद हो गया। खोलकर देखा गया तो उसमें 1.30 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन मौजूद थी। मुख्य सौदागर की तलाश में जुटी टीम थाना प्रभारी सरूरपुर गौरव सिंह ने बताया कि शौकीन अली माल सप्लाई करने का काम करता है। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि वह इस माल को बरेली से लेकर चला था और शामली में किसी को पहुंचाना था। अब यह पता लगाया जा रहा है कि माल कहां से मिला और किसको सप्लाई होने जा रहा था। ANTF सहारनपुर प्रभारी ने किया लीड ऑपरेशन को सहारनपुर ANTF प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार, कांस्टेबल शिवम चौधरी, विकास कुमार और आशीष कुमार शामिल रहे। फिलहाल आरोपी के खिलाफ NDPS ACT की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज मंडल में रिकॉर्ड 51.50 रुपए लाख जुर्माना:रेलवे ने विशेष अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रियों से की वसूली
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर दो बार मारपीट:सफाईकर्मी आपस में भिड़े, यात्रियों से भी झड़प, सुरक्षा पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment