Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज मंडल में रिकॉर्ड 51.50 रुपए लाख जुर्माना:रेलवे ने विशेष अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रियों से की वसूली

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान के तहत एक ही दिन में रिकॉर्ड 51.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। यह अभियान बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक यात्रा वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन के निर्देशन में यह विशेष अभियान संचालित हुआ। इस दौरान मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में व्यापक स्तर पर टिकट जांच की गई। अभियान में बड़ी संख्या में ऐसे यात्री पकड़े गए जो बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे थे। इनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 51.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि मंडल की सुदृढ़ टिकट जांच व्यवस्था, प्रभावी मॉनिटरिंग और लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियानों का परिणाम है। इस अभियान के दौरान स्क्वाड स्टाफ ने सर्वाधिक 22.14 लाख रुपये की आय अर्जित की। अमेनिटी स्टाफ ने 21.71 लाख रुपये और स्टेशनरी स्टाफ ने 7.60 लाख रुपये का राजस्व जुटाया। अभियान में टिकट चेकिंग कर्मचारियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी सामने आया। टिकट निरीक्षक छूटेश कुमार मीणा ने व्यक्तिगत स्तर पर सर्वाधिक आय अर्जित की। उन्होंने 103 मामलों में कार्रवाई करते हुए 66,900 रुपये का जुर्माना वसूला। प्रयागराज मंडल ने स्पष्ट किया है कि उसका ध्यान केवल राजस्व वृद्धि पर नहीं, बल्कि यात्रियों में वैध टिकट के साथ यात्रा करने की जागरूकता बढ़ाने पर भी है। इसी उद्देश्य से रेलवे समय-समय पर सघन जांच अभियान चलाता है और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करता है। हाल ही में, सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले पांच स्क्वाड स्टाफ और पांच अमेनिटी स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। इससे अनावश्यक जुर्माने और असुविधा से बचा जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के सिद्धनाथ धाम में गंगा जन्मोत्सव:हवन-यज्ञ व महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर गंगे से गूंजा धाम
    Next Article
    1.30 करोड़ कीमत की हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार:बरेली से लाकर शामली सप्लाई करने जा रहा था तस्कर, ANTF-सरूरपुर की संयुक्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment