Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक का गला कटा:बाइक से गिरकर तड़पता रहा, 7 टांके लगे; हालत गंभीर

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में चाइनीज मांझे से फिर एक युवक का गला कट गया। बाइक से जा रहे के युवक के गले में अचानक मांझा फंसा, जिससे गले में गहरा घाव हो गया और वह सड़क पर गिर गए। करीब 15 मिनट तक तड़पता रहे। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान ध्रुव नारायण पांडे के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में घायल युवक का इलाज चल रहा है। निदेशक कजली गुप्ता ने बताया कि ब्लीडिंग रोकने के लिए घाव पर 7 टांके लगाए गए हैं। मरीज की हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं। प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक्री लोगों का कहना है कि शहर में चीनी मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी खुलेआम बिक्री जारी है। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। बाइक सवार और पैदल राहगीर सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांझे की बिक्री पर सख्त कार्रवाई, नियमित चेकिंग और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है। पुलिस अभियान पर उठे सवाल लखनऊ में चाइनीज मांझे से लगातार घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस प्रशासन अभियान चला रहा है। बावजूद इसके गोमतीनगर विस्तार जैसी पॉश कॉलोनी में इस तरह की घटना होना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पढ़िए योगी ने क्या-क्या कहा था ? योगी ने 5 फरवरी को कहा था कि अब अगर चाइनीज मांझे से किसी की जान जाती है तो हत्या का केस दर्ज कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। चाइनीज मांझे की जब्ती के लिए पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस सघनता से अभियान चलाएगी। CM ने साफ किया कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है। इसकी बिक्री और इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योगी ने पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया कि इस अवैध नेटवर्क की पहचान करें। तत्काल छापेमारी कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। लखनऊ में 4 दिन में चाइनीज मांझे की वजह से हुईं घटनाएं- 1. चौक इलाके में शनिवार को एक बाइक सवार युवक मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसकी गर्दन में घाव हो गया। गनीमत रही कि बड़ी घटना होने से बच गई। युवक की पहचान चौपटिया के रहने वाले नजम खान (20) के रूप में हुई। 2. लखनऊ में एक और युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन कट गई। उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे छुट्‌टी दे दी गई। घायल की पहचान संविदा बिजली कर्मी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। 3. स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी का गाल और होंठ कटा लखनऊ में एक पूर्व फौजी को मांझा गर्दन से थोड़ा ऊपर जबड़े और होंठ में लग गया। इससे उनके चेहरे पर 10 इंच लंबा गहरा घाव हो गया। मांझा गर्दन में न लगने से पूर्व फौजी की जान बच गई। 30 टांके लगे हैं। यह दुर्घटना शहीद पथ पर गुरुवार दोपहर हुई। यह मांझे से हुई 24 घंटे में दूसरी दुर्घटना थी। पूरी खबर पढ़ें 4. लखनऊ में चलती बाइक पर एमआर का गला कटा 4 फरवरी को लखनऊ में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से एमआर की मौत हो गई थी। वह बाइक से जा रहे थे। तभी उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। खून से लथपथ होकर वह बाइक समेत गिर गए और करीब 10 मिनट तक तड़पते रहे। राहगीरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद शोएब (33) के रूप में हुई। घटना दोपहर करीब 2 बजे की खाला बाजार थाना क्षेत्र के हैदरगंज ओवरब्रिज की है। पढ़ें पूरी खबर एक साल में चाइनीज मांझे से 8 की जान गई यूपी में बैन है चाइनीज मांझा यूपी में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बाद भी इसकी बिक्री हो रही है। भारत में सामान्य धागे से पतंग की डोर तैयार होती है, लेकिन चीन में नायलॉन के साथ मेटलिक पाउडर का उपयोग होता है। इसमें कांच और लोहे के चूरे को भी मिलाया जाता है ताकि धार और तेज हो। नायलॉन के धागे के कारण पेच लड़ने पर खिंचाव बढ़ता है और चाइनीज मांझा कटता नहीं है। कांच और लोहे का चूर्ण मिला यह मांझा गला रेतने के लिए पर्याप्त होता है। ………………………………… ये पढ़ें - प्रयागराज में किराये की कोख का रेट आईफोन: मुस्लिम महिला ने ब्रेनवॉश किया, IVF सेंटर में ऑपरेशन से अंडाणु निकलवाए प्रयागराज में 15 साल की लड़की के अंडाणु बेचने का मामला सामने आया है। ‘किराये की कोख’ (सरोगेसी) के लिए कीमत लगाई एक एप्पल का आईफोन और 15 हजार रुपए। पूरे रैकेट के पीछे एक मुस्लिम महिला सामने आई है। उसने ही 15 साल की लड़की कोमल (बदला हुआ नाम) का ब्रेनवॉश किया था। कहा था- छोटे से ऑपरेशन के बाद तुम्हें नई जिंदगी मिल जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में वाहन की टक्कर से दो मासूमों की मौत:हादसे में मां-बाप घायल, बाइक से अपने गांव जा रहे थे
    Next Article
    1.37 लाख छात्र 196 केंद्रों पर देंगे एग्जाम:नकल पर केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार, गाजीपुर में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment