Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:कोर्ट में तैयारियों को लेकर हुई बैठक, तीन दिन लगेगी विशेष अदालत

    2 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा संजय कुमार मलिक ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही जन-जागरूकता के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 11, 12 और 13 मार्च को विशेष लोक अदालत भी आयोजित होगी। वादों के निस्तारण पर जोर बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार मलिक ने निर्देश दिए कि चिन्हित वादों में कम से कम दो बार नोटिस भेजे जाएं और उनकी तमिला सुनिश्चित की जाए। अधिक से अधिक वादों को लोक अदालत के लिए संदर्भित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो सके। प्रचार रथ से जागरूकता अभियान शुरू इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत और विशेष लोक अदालत की जानकारी देगा, जिससे अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। मीडिया से प्रचार की अपील जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से अपील की कि राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि वादकारियों को सुलभ न्याय मिल सके और आयोजन सफल हो। ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में अपर जिला जज प्रथम पुष्कर उपाध्याय, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अमरजीत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह, सचिव पूर्णकालिक विनीता सिंह सहित सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रमजान में बढ़ा इबादत और सेवा का माहौल:गोरखपुर में जगह-जगह हो रहा इफ्तार वितरण, रोजे से जुड़े सवालों पर दी जा रही जानकारी
    Next Article
    ICC T20 WC 2026 Semi Final: भारत का किससे होगा सेमीफाइनल मुकाबला, किस दिन मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment