Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान में बढ़ा इबादत और सेवा का माहौल:गोरखपुर में जगह-जगह हो रहा इफ्तार वितरण, रोजे से जुड़े सवालों पर दी जा रही जानकारी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार को 11वां रोजा पूरा हुआ। मस्जिदों में ईशा की नमाज के बाद तरावीह का सिलसिला जारी है। कई मस्जिदों में एक-एक कुरआन-ए-पाक मुकम्मल किए जाने की जानकारी दी गई है। रोजेदार सुबह सेहरी और शाम इफ्तार के तय समय का पालन करते हुए इबादत में मशगूल हैं। दूसरे अशरे की ओर बढ़ते रमजान में इबादत का उत्साह और बढ़ गया है। रमजान के पाक महीने में शहर में इबादत के साथ सामाजिक सहयोग की गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों, मस्जिद कमेटियों और स्थानीय लोगों की ओर से जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की जा रही हैं। छोटे काजीपुर, रेती, इलाहीबाग समेत कई इलाकों में अस्थायी इफ्तार प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां रोजेदारों को निःशुल्क इफ्तार कराया जा रहा है। कई स्थानों पर रोजाना सैकड़ों लोगों के लिए खजूर, फल, पानी और अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। नखास बाजार में बढ़ी खरीदारी साढ़े छह गली नखास बाजार में इन दिनों विशेष चहल-पहल देखी जा रही है। इत्र, टोपी, तस्बीह और अन्य धार्मिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। दुकानदार अख्तर आलम ने बताया कि रमजान में इत्र और विभिन्न किस्म की टोपियों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है। शाम के समय इफ्तार से पहले बाजार में खरीदारी का दबाव बढ़ जाता है। इलाहीबाग के समाजसेवी हाजी खुर्शीद आलम खान ने कहा कि रमजान आत्मसंयम, इबादत और सामाजिक जिम्मेदारी का महीना है। रोजा इंसान को सब्र, अनुशासन और जरूरतमंदों के प्रति हमदर्दी का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर गरीब परिवारों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति सहरी और इफ्तार से वंचित न रहे। हेल्पलाइन नंबरों पर मिल रहा धार्मिक मार्गदर्शन रमजान के दौरान नमाज, रोजा, जकात और फित्रा से जुड़े प्रश्नों के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 8604887862, 9598348521, 9956971232 और 7860799059 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर उलमा द्वारा शरई मसलों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। रोजेदार अपनी शंकाओं का समाधान फोन के माध्यम से प्राप्त कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIMT विश्वविद्यालय में मारपीट:छात्रों ने धर्म पूछकर मारपीट का आरोप लगाया, विश्वविद्यालय के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
    Next Article
    14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:कोर्ट में तैयारियों को लेकर हुई बैठक, तीन दिन लगेगी विशेष अदालत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment