Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 मार्च से सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन अभियान होगा शुरू:14 साल की किशोरियों को मुफ्त लगेगी एचपीवी वैक्सीन

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार 14 मार्च से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। यह विशेष अभियान 14 वर्ष की किशोरियों के लिए चलाया जाएगा, जिसमें उन्हें मुफ्त एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी। यह टीकाकरण सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत नहीं, बल्कि एक विशेष राष्ट्रीय अभियान के रूप में संचालित होगा। अभियान के तहत गार्डासिल नामक क्वाड्रिवैलेंट एचपीवी वैक्सीन की एक खुराक दी जाएगी। यह टीका एचपीवी के टाइप 16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करता है, जो सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारण माने जाते हैं। साथ ही यह टाइप 6 और 11 से भी बचाव करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, 14 वर्ष की आयु में इस वैक्सीन की एक डोज देने से मजबूत और लंबे समय तक सुरक्षा मिलती है। भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है। हर वर्ष करीब 80 हजार नए मामले सामने आते हैं और 42 हजार से अधिक महिलाओं की मौत इस बीमारी के कारण हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, एचपीवी वैक्सीन 93 से 100 प्रतिशत तक प्रभावी मानी गई है। वर्ष 2006 से अब तक दुनियाभर में इसके 60 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं। कई देशों में टीकाकरण के बाद एचपीवी संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इस अभियान के साथ भारत उन 160 देशों में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एचपीवी वैक्सीन को शामिल किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. भारत भूषण ने बताया कि यह टीकाकरण पूरी तरह मुफ्त और स्वैच्छिक होगा। इसका उद्देश्य सभी वर्गों की किशोरियों तक समान रूप से इसकी पहुंच सुनिश्चित करना है। अभियान का शुभारंभ आगामी 14 मार्च को जिला महिला चिकित्सालय से किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि जिले में लगभग 27 हजार किशोरियों को यह टीका लगाया जाएगा। जिला महिला चिकित्सालय में प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी किशोरियों को अभिभावक की सहमति के बाद एचपीवी टीका लगाया जाएगा। शासन से वैक्सीन की आपूर्ति प्राप्त हो चुकी है और इसे कोल्ड चेन में सुरक्षित रखा गया है। टीकाकरण के लिए किशोरियों का पंजीकरण किया जाएगा और कोविड टीकाकरण की तरह स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था भी रहेगी। 14 मार्च से जिला महिला चिकित्सालय में प्रत्येक कार्यदिवस पर एचपीवी टीकाकरण कराया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज करेली में हिंदू-मुस्लिमों ने साथ किया इफ़्तार:गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेशकर देश में अमन की दुआ मांगी
    Next Article
    हाथरस में डीएम ने की बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा:प्रगति न मिलने पर BDO को नोटिस, खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment