Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 हजार करोड़ के घोटाले में शामिल वांछित गिरफ्तार:50 हजार का था इनाम, एसटीएफ नोएडा ने हरियाणा से पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    करोड़ों के जीएसटी घोटाले में लिप्त 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ नोएडा ने हिसार से गिरफ्तार किया है। इसका नाम बलदेव उर्फ बल्ली है। नोएडा के सेक्टर-20 थाने से वांछित चल रहा था। राज कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि 27 फरवरी को जानकारी मिली कि बल्ली उर्फ बलदेव हिसार में है। इस सूचना को विकसित करने के बाद एसटीएफ नोएडा की टीम द्वारा बलदेव उर्फ बल्ली को गिरफ्तार किया। पूछताछ पर बताया कि उसकी उम्र लगभग 38 साल है। उसने साल 2012 में पंजाब यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। बताया कि वह मूलरूप से जनपद हिसार, हरियाणा का रहने वाला है। बलदेव उर्फ बल्ली ने बताया कि उसने 2012 में हिसार में मेडिकल स्टोर खोला था। इसमें कोई लाभ न होने के कारण मेडिकल स्टोर को बंद कर दिया। 2014 में हिसार में रहकर पुरानी गाडियों की खरीद-फरोख्त का काम करने लगा और इसी दौरान दिल्ली का रहने वाला अर्चित गोयल पुरानी गाडी को खरीदने आया था, इसी दौरान उसकी जान पहचान अर्चित गोयल से हो गयी। 3500 से अधिक फर्जी कंपनी बनाई इसके बाद से बलदेव उर्फ बल्ली ने पैसों के लालच में आकर अर्चित गोयल के साथ जीएसटी फ्रॉड करने का काम करना शुरू कर दिया था। बल्ली ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर विभिन्न व्यक्तियों के पैन कार्ड नंबर प्राप्त किए। उन व्यक्तियों के पैनकार्ड पर जीएसटी रजिस्टर्ड करा ली। इन पैन काडों पर बनाई गयी 3500 से अधिक फर्जी फर्मों में करोडों रूपये के जीएसटी इनइवाइस काटकर टैक्स इनपुट लिया गया। ई-वे बिल तैयार करके करोडों रूपयों की जीएसटी चोरी की गयी। 15 हजार करोड़ से बड़ा था घोटाला यह जीएसटी घोटाला पंद्रह हजार करोड़ रुपये से अधिक का होने की जानकारी है। इस मामले में एक पत्रकार के पैन कार्ड पर बनाई गयी फर्जी फर्म से करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने की सूचना पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें इस गैंग के कई अन्य सदस्य गिरफ्तार किये गये थे। इसके अलावा इस गैंग के सदस्यों के कई और मुकदमे भी दर्ज है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल में विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं:आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय मंथन का हुआ समापन
    Next Article
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा:उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment