Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल में विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं:आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय मंथन का हुआ समापन

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में विज्ञान दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विज्ञान मंथन कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने भारी संख्या में सहभाग किया। आयोजन के दूसरे दिन की शुरुआत कुलपति प्रो. संजीव कुमार, मुख्य अतिथि के रूप में पधारे काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. राजीव प्रताप सिंह, डॉ. सर्वेश सिंह रहे। इसी तरह महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय पूर्वांचल के छात्र-छात्राओं विशेष तौर से विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों को बेहतर मंच प्रदान करता रहेगा तो आने वाला कल महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं व प्राध्यापकों का होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक छोटा सा प्रयास है आगे और बेहतर करने का प्रयास विश्वविद्यालय की तरफ से किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रो. अरविंद कुमार ने कहा कि अब गणित के माध्यम से तमाम बड़ी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है। उन्होंने सफल महाकुंभ के आयोजन में गणित की भूमिका का क्रमवार उल्लेख कर सभी को अचंभित कर दिया। यदि बड़े आयोजन को पूर्णता प्रदान करनी है तो विज्ञान और तकनीकी के साथ-साथ गणित की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। किताबों की दुनिया में लौटने की अपील विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि किताबों की दुनिया में लौटना ही होगा। भले विज्ञान ने चमत्कारिक उपलब्धि प्राप्त की हो परंतु किताबों की दुनिया काफी खूबसूरत है। हालांकि वर्तमान परिवेश में आधी आबादी ने शोध व रिसर्च के क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है। यह निश्चय ही हमारे देश के लिए सुखद संदेश है। उन्होंने यह भी कहा कि हम हर चीज सरकार के भरोसे न छोड़ दें हम देश के लिए समाज के लिए और अपने आप के लिए क्या कर रहे हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। सरकार योजना तो ला सकती हैं परंतु उसे क्रियान्वित करने का कार्य हमें और आपको करना होगा। अभी नो हेलमेट नो पेट्रोल की योजना इसलिए फलीभूत नहीं हो पाई क्योंकि उसमें आमजन की सहभागिता बहुत कम थी। कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए हुए प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर विभा, डॉक्टर अर्चना, प्रियंका सिंह डॉक्टर विजय उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मिले गैस कनेक्शन:उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज हुए शामिल, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
    Next Article
    15 हजार करोड़ के घोटाले में शामिल वांछित गिरफ्तार:50 हजार का था इनाम, एसटीएफ नोएडा ने हरियाणा से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment