Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 जुलाई तक राममंदिर का काम संभालेंगे गोपाल राव:प्रशासन से जुड़े कामों में मदद करेंगे,20 लोगों के जिला छोडने पर रोक

    11 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई व्यवस्थाएं लागू होने के बाद भी ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य रहे गोपाल राव 15 जुलाई तक मंदिर के कामकाज में सक्रिय रहेंगे। उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि नए महासचिव को जिम्मेदारियां समझाने और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए उनसे सहयोग जारी रखने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि वे वित्तीय मामलों से अलग रहकर निर्माण और प्रशासन से जुड़े कार्यों में मदद करते रहेंगे। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब तेज हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के संपर्क में रहे करीब 20 लोगों को जिला छोड़ने से मना किया है। साथ ही 50 से अधिक लोगों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच अधिकारी आरोपियों के संबंधों, लेन-देन और मुलाकातों की जानकारी जुटा रहे हैं। इन तथ्यों का मिलान कॉल डिटेल, बैंक रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों से किया जा रहा है। जांच में यह भी पता चला है कि महाकुंभ के दौरान 45 दिनों तक दानपात्रों में जमा रकम की गिनती नहीं हुई थी। बाद में नोटों की गिनती के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को रखा गया, जिनमें चोरी के आरोप में गिरफ्तार कुछ कर्मचारी भी शामिल थे। अब उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया और दानपात्रों की चाबियों के रखरखाव की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं, ताकि जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मासूम को पटकरकर हत्या के दोषी को फांसी की सजा:फिरोजाबाद में पिता बोले- 39 रात से सो नहीं पाया, अब मिला सुकून
    Next Article
    किसान ने अमरूद की खेती से बदली पहचान:भदोही में कालीन नगरी को अमरूद बेल्ट' बनाने का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment