Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मासूम को पटकरकर हत्या के दोषी को फांसी की सजा:फिरोजाबाद में पिता बोले- 39 रात से सो नहीं पाया, अब मिला सुकून

    9 hours ago

    1

    0

    "कोर्ट के फैसले से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं, लेकिन असली सुकून उस दिन मिलेगा, जब उसे फांसी होगी। शायद उसी दिन मेरे बेटे की आत्मा को भी शांति मिले और मैं भी चैन की नींद सो सकूं। पिछले 39 दिनों से एक भी रात ऐसी नहीं गुजरी, जब मैं अपने आरव को याद करके न रोया हूं। उसकी याद में ठीक से सो नहीं पाया। बहुत तकलीफ है..." इतना कहते-कहते आरव के पिता सुमित की आवाज भर्रा गई। गला रुंध गया, आंखें छलक पड़ीं। कुछ पल तक वह खामोश रहे, फिर खुद को संभालते हुए बोले— "9 जनवरी 2026 से मेरी पत्नी अपने मायके फिरोजाबाद में है। हमारा आपस में कोई विवाद नहीं है। 18 फरवरी 2024 को हमने लव मैरिज की थी। इससे पहले तीन साल तक हमारा अफेयर चला था। मैं अपनी मौसी के घर जाता था, वहीं उसी गांव की वह रहने वाली है। एक सामान्य बात पर कहासुनी हुई और वह आरव को लेकर मायके चली गई। मुझे क्या पता था कि मेरा बेटा वहां से कभी जिंदा लौटकर नहीं आएगा। वहीं उसकी हत्या कर दी गई। आज भी जब-जब उसका वीडियो देखता हूं, पूरी रात आंखों में कट जाती है। नींद नहीं आती। बस उसका चेहरा सामने घूमता रहता है।" सियाराम नगर निवासी सुमित के परिवार में मां और दो भाई अंकित व राघव हैं। पिता सत्यप्रकाश शर्मा होमगार्ड थे। उनके निधन के बाद बड़े भाई अंकित का मृतक आश्रित कोटे से होमगार्ड में चयन हो गया। छोटा भाई किराये पर ई-रिक्शा चलवाता है और उसी कारोबार की जिम्मेदारी सुमित संभालते हैं। बेटे की यादों का जिक्र आते ही सुमित एक बार फिर भावुक हो गए। नम आंखों से बोले, "आरव आधी रात तक मेरे साथ खेलता रहता था। कई बार मुझे नींद आ जाती थी, लेकिन वह चुपके से बिस्तर से उतरकर हमारी पालतू गाय के पास खेलने पहुंच जाता था। आज भी रात होती है तो लगता है जैसे वह दौड़ता हुआ आएगा और मेरी गोद में चढ़ जाएगा... लेकिन अब घर में सिर्फ उसकी यादें हैं, जो हर पल रुलाती रहती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    8 वर्षीय बच्ची से रेप का आरोपी मुठभेड़ में घायल:इटावा के ऊसराहार में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर की थी फायरिंग
    Next Article
    15 जुलाई तक राममंदिर का काम संभालेंगे गोपाल राव:प्रशासन से जुड़े कामों में मदद करेंगे,20 लोगों के जिला छोडने पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment