Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 राज्यों में महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि बढ़े:पीएम की आर्थिक सलाहकर परिषद ने कैश स्कीम पर सिफारिश की

    20 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) ने सोमवार को कहा कि 15 राज्यों में महिलाओं से जुड़ी नकद सहायता योजनाओं की राशि की समय-समय पर समीक्षा होनी चाहिए। परिषद ने कहा कि नकद राशि महंगाई बढ़ने और परिवारों के खर्च में बदलाव को देखते हुए जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जानी चाहिए। ईएसी-पीएम ने अपनी रिपोर्ट में महाराष्ट्र की माझी लाडकी बहिन योजना और ओडिशा की सुभद्रा योजना का अध्ययन किया। रिपोर्ट में कहा गया कि इन योजनाओं से महिलाओं की बचत बढ़ी, घरेलू खर्च में मदद मिली और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि नकद सहायता के साथ महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, कौशल विकास और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से भी जोड़ा जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से और मजबूत बन सकें। कैश स्कीम से UPI बढ़ा नकद सहायता मिलने के बाद यूपीआई से भुगतान भी बढ़ा। महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़ी चीजों पर पहले से ज्यादा खर्च करने लगी हैं। ईएसी-पीएम के अनुसार, 15 राज्यों में महिलाओं को सीधे बैंक खाते में नकद सहायता दी जा रही है। इन योजनाओं का लाभ करीब 12 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। परिषद का कहना है कि महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देने से परिवार की स्थिति बेहतर होती है और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ती है। इसलिए महंगाई के अनुसार सहायता राशि की समय-समय पर समीक्षा की जानी चाहिए। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी इंडोनेशिया पहुंचे, फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया, देश की 85% आबादी मुस्लिम, फिर भी नोट पर गणेश की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को इंडोनेशिया की सीमा पर पहुंचते ही मेजबान देश के फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर मुहर लगने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चढ़ावा चोरी की FIR कराने वाले कृष्ण मोहन नए महासचिव:2012 में RSS से जुड़े, 10 महीने पहले ही राममंदिर ट्रस्ट में शामिल हुए
    Next Article
    बोलेरो-ट्रक की टक्कर से 5 की मौत, 4 गंभीर:प्रत्यक्षदर्शी बोले- गाड़ी में तड़प रहे थे, खून से सने लोगों को बचाया; सिर फूटा और पैर टूटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment