Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा लोहिया वाहिनी का 'हर बूथ, एक पेड़' अभियान पूरा:बरहज में पौधारोपण, बोले- युवाओं को रोजगार दिलाना प्राथमिकता

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी लोहिया वाहिनी के 'हर बूथ, एक पेड़' अभियान का समापन मंगलवार को दिन में 11 बजे हुआ। इस अवसर पर बरहज विधानसभा क्षेत्र के बारीपुर स्थित सुभाष आश्रम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लोहिया वाहिनी बरहज विधानसभा अध्यक्ष रामकृपाल शुक्ल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा ही छात्रों, युवाओं, किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों के हितों की वास्तविक संरक्षक है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में प्रभावी कार्य केवल समाजवादी सरकार ही कर सकती है। दिव्यांश श्रीवास्तव ने युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान दिलाना पार्टी की प्राथमिकता बताया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। दिव्यांश श्रीवास्तव ने प्रत्येक व्यक्ति से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण संरक्षण, लोकतंत्र तथा संविधान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर सुभाष आश्रम के संस्थापक ऋषि पांडेय, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामप्रकाश चौधरी, अशोक मालवीय, मोहित, नागेंद्र प्रजापति, आदित्य पाठक, विनोद यादव, काका चौधरी, हिमांशु, रामकृपाल शुक्ल और मातादीन गोंड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'साइकिल चलाने जाती हूं तो लड़का मुझे पकड़ लेता है':छेड़खानी से परेशान पीड़िता का पोस्ट, पिता ने सिर पर तमंचा लगा कहा था- खोपड़ी खोल दूंगा
    Next Article
    हापुड़ को 54 करोड़ की 6 परियोजनाएं मंजूर:6 विकास कार्यों पर मुहर, ऑडिटोरियम का निर्माण शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment