Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 176 खोए मोबाइल बरामद:45 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए, CEIR पोर्टल मददगार

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर पुलिस ने जून माह में एक विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 176 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। इन फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया है। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि इस अभियान में भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की अहम भूमिका रही। यह पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल फोनों को ट्रैक करने और उनके दुरुपयोग को रोकने में सहायक है। अपर पुलिस महानिदेशक (मेरठ जोन) और पुलिस उपमहानिरीक्षक (मेरठ परिक्षेत्र) के आदेशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई। जनपदीय पुलिस ने अथक प्रयासों से इन मोबाइलों को न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और अन्य जनपदों से भी बरामद किया। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन वापस पाकर मालिकों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने बुलंदशहर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AKTU में 62537 छात्रों को डिग्री मिली:84 में से 53 मेडल छात्राओं को मिले, राज्यपाल ने मंच पर पैरेंट्स को भी बुलाया
    Next Article
    'साइकिल चलाने जाती हूं तो लड़का मुझे पकड़ लेता है':छेड़खानी से परेशान पीड़िता का पोस्ट, पिता ने सिर पर तमंचा लगा कहा था- खोपड़ी खोल दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment