Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार में गुणवत्ता का परचम! BIPARD Patna को मिला ISO 9001 सर्टिफिकेट, CM Samrat Chaudhary ने दी बधाई

    3 hours from now

    1

    0

    पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार में बिपार्ड, पटना को बिहार में तीसरा आई०एस०ओ० 9001 : 2015 प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। आई०एस०ओ० प्रमाणीकरण करने वाली संस्था के पदाधिकारी श्री तरूण स्वरूप ने बिपार्ड के महानिदेशक डॉ० बी० राजेन्दर को आईएसओ 9001 : 2015 प्रमाण-पत्र प्रदान किया। बिपार्ड, गया और सामान्य प्रशासन विभाग को आई०एस०ओ० प्रमाण-पत्र पहले प्रदान किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें: Sindhu Darshan Yatra Scheme 2026: Ladakh घूमना हुआ सस्ता! Bihar सरकार की नई Scheme, सिंधु दर्शन यात्रा पर मिलेगी भारी छूटइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिपार्ड (बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान) को ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र मिलने पर संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सर्टिफिकेट संस्थान की गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली, पारदर्शिता तथा उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था का प्रमाण है। हम सभी के लिये यह गर्व और खुशी का अवसर है। बिपार्ड को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्थायें विश्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य कर रही हैं। यह संस्थान बिहार के प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर शासन व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि बिपार्ड में वर्ष भर नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और 365 दिनों तक प्रशिक्षण की व्यवस्था संचालित रहती है। गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से प्रशासनिक दक्षता बढ़ती है तथा सुशासन को और मजबूती मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को सुशासन, गुणवत्ता, पारदर्शिता, उतरदायित्व और उत्कृष्ट लोक सेवा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करेंगे। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बिपार्ड, गया और पटना में प्रशिक्षण क्षमता का और विस्तार किया जाय। नवीन तकनीकों, आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों तथा प्रशासनिक नवाचारों को शामिल करते हुए संस्थान की कार्यक्षमता को निरंतर सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण अवसंरचना, संसाधनों, मानवबल तथा पाठ्यक्रमों को सुदृढ़ करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाकर प्रभावी ढंग से कार्य करते रहें ताकि दोनों संस्थान राज्य में क्षमता निर्माण एवं सुशासन के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित हो सकें। इसे भी पढ़ें: Tech की राह पर तेजी से बिहार: Global कंपनियों ने निवेश व साझेदारी पर जताया भरोसाकार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव सह बिपार्ड के महानिदेशक डॉ० बी० राजेन्दर, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण तथा आईएसओ प्रमाणीकरण करनेवाले संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yogi Adityanath का कांग्रेस-सपा पर बड़ा वार, बोले- राम भक्तों पर गोली चलाने वाले आस्था की बात न करें
    Next Article
    Pratapgarh से CM Yogi का हमलावर रुख, Congress-SP को ललकारा- Waqf की जमीन का हिसाब दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment