Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    154 केंद्रों पर 1.21 लाख परीक्षार्थी देंगे बोर्ड एग्जाम:आगरा में हाईस्कूल के 60,371 और इंटरमीडिएट के 61,551 परीक्षार्थी हैं, डीएम ने ली बैठक

    3 hours ago

    1

    0

    18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर जोरों पर हैं। आगरा में 154 केंद्रों पर 1.21 लाख से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 60,371 और इंटरमीडिएट के 61,551 परीक्षार्थी हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शनिवार को केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को बीफ्रिंग के दौरान जरूरी निर्देश दिए। लापरवाही पर जिम्मेदार होंगे केंद्र व्यवस्थापक इस दौरान बताया गया कि जिले में हाईस्कूल में 60,371 हैं। इसमें 32,556 बालक और 27,815 बालिका शामिल हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 61,551 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 35,415 बालक और 26,136 बालिका हैं। बीफ्रिंग के दौरान डीएम ने साफ कहा-यदि परीक्षा के दौरान केंद्र में कोई लापरवाही मिलती है तो इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला पुलिसकर्मी व शिक्षिकाएं लगाई जाएंगी। ये व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश, शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। सभी जोनल, स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया-परीक्षा की जो नियम-शर्तें हैं, उनके अनुरूप ही परीक्षा कराएंगे। किसी भी स्तर पर गलती अक्षम्य होगी। गड़बड़ी संज्ञान में आई तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई होगी। परीक्षा में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है,‌ वह समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हों। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को स्ट्रांग रूम की फुलप्रूफ सुरक्षा से संबंधित रिपोर्ट देने को निर्देशित किया। सुरक्षा व्यवस्था के करने होंगे पुख्ता इंतजाम ब्रीफिंग में पुलिस विभाग से समन्वय कर केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अन्य संवेदनशील बिंदुओं पर अवगत कराया गया। परीक्षा के दौरान नकल माफियाओं,फर्जी अभ्यर्थियों और पेपर लीक जैसे बिंदुओं पर नकेल कसने के लिए पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था व पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान ने बताया-बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। जिलें के 154 परीक्षा केंद्रों को 6 जोन एवं 15 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। 172 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 18 अति संवेदशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के आदेश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में महाशिवरात्रि पर रहेगा डायवर्जन:सुबह 3 बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, मंदिरों के पास से धीमी गति में निकलेंगे वाहन
    Next Article
    स्टूडेंट का अपहरण करने वाले 8 यू-ट्यूबर अरेस्ट:2 लाख मांगी थी फिरौती, 200 आपत्तिजनक पोस्ट मिली, कान पकड़ बोले- सॉरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment