Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टूडेंट का अपहरण करने वाले 8 यू-ट्यूबर अरेस्ट:2 लाख मांगी थी फिरौती, 200 आपत्तिजनक पोस्ट मिली, कान पकड़ बोले- सॉरी

    1 hour ago

    1

    0

    सब्जी खरीदने गए 10 साल के छात्र को अगवाकर 2 लाख की फिरौती मांगने के मामले में गुजैनी पुलिस ने 3 किशोरों समेत 8 यू–ट्यूबरों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम में फॉलोवर बढ़ाने के लिए घटना को अंजाम दिया था, इसके बाद प्रैंक बताकर छात्र को छोड़ दिया था। आरोपियों के सोशल मीडिया में पुलिस को 150 से 200 आपत्तिजनक वीडियो भी मिले है। पूरी घटना के मास्टर माइंड छात्र के घर के पास रहने वाले दो किशोर यू–ट्यूबर ही थे। गिरफ्तारी के बाद यू-ट्यूबरों ने कान पकड़ कर पुलिस से माफी मांगी। अब जानिए पूरा घटनाक्रम… बर्रा–8 निवासी अमित शुक्ला प्राइवेट कर्मी हैं। परिवार में पत्नी प्रभाती,10 वर्षीय बेटा हर्षल और छोटा बेटा यशू है। अमित के मुताबिक हर्षल मेहरबान ​सिंह का पुरवा ​स्थित स्कूल में कक्षा 4 का छात्र ​है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हर्षल घर के पास ​स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेने गया था। हर्षल के मुताबिक उसे रास्ते में इलाके में ही रहने वाले 14-15 साल के दो लड़के मिले, जो उसे बातों में उलझाकर केडीएमए स्कूल के पास सुनसान जगह में ले गए। जहां उन्होंने उसे एक फोन देकर कर कहा कि मां प्रभाती के नंबर पर फोन कर 2 लाख रुपए मांगो। 7 बजकर 55 मिनट पर हर्षल ने अपनी मां को फोन किया और रोते हुए कहा कि– मेरा कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है, मुझे छोड़ने के एवज में यह लोग दो लाख रुपए मांग रहे है, इसके बाद फोन कट गया। बेटे की अपहरण की सूचना मिलते ही पूरा परिवार दहशत में आ गया। तभी 25 मिनट बाद दोबारा एक नए नंबर से मां प्रभाती के पास कॉल आई। इस बार किदवई नगर ​स्थित यूपी किराना स्कूल के पास 5 हजार रुपए पहुंचाने की बात कही गई, लेकिन कुछ पलों बाद ही किशोरों ने यू-टयूबर ​होने की बात कहकर इसे मजाक बताया और बोले कि– वह प्रैंक कर रहे थे। जिसके बाद प्रभाती की तहरीर पर गुजैनी थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने घटना का खुलासा करते हुए तीन बाल आपचारी समेत 8 यू–ट्यूबरों को गिरफ्तार किया। 150 फुटेज खंगाले, कैद हुए आरोपी डीसीपी ने बताया कि इलाके में रहने वाले दो बाल आपचारियों ने ही फिरौती की रकम मांगी थी, दोनों ने आंध्र प्रदेश और कन्नौज के नंबरों से कॉल की थी। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगी हुई थी। घटनास्थल के आसपास करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें ई ब्लॉक कच्ची बस्ती निवासी अरविंद सिंह, जरौली ईडब्ल्यूएस निवासी चंदन कुमार, वरूण विहार निवासी लकी, बर्रा–8 निवासी मो. शाहिद, बर्रा–8 ई ब्लॉक निवासी अमन कटियार व 3 बाल आपचारी कैद हो गए। अमन कटियार के खिलाफ गुजैनी व डेरापुर थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो देखकर वीडियो बनाते थे और अपनी इंस्टाग्राम आईडी में पोस्ट करते थे, जिससे उनके फॉलोवर बढ़ सके और यू–ट्यूब के जरिए पैसे आने लगे। सभी आरोपियों के इंस्टाग्राम आईडी में 150 से 200 कई तरह के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। इस दौरान यू–ट्यूबर ने कान पकड़ कर दोबारा इस तरह का काम न करने की माफी मांगी। पकड़े गए यू–ट्यूबरों ने बताया कि उनके ग्रुप में कई और युवक शामिल है, जो अलग–अलग व संयुक्त रूप से वीडियो बनाने का काम करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    154 केंद्रों पर 1.21 लाख परीक्षार्थी देंगे बोर्ड एग्जाम:आगरा में हाईस्कूल के 60,371 और इंटरमीडिएट के 61,551 परीक्षार्थी हैं, डीएम ने ली बैठक
    Next Article
    कानपुर देहात के शहीद श्यामबाबू को नमन:गांव में श्रद्धांजलि समारोह, पत्नी ने कहा- 14 फरवरी पीड़ा लेकर आता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment