Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    16 से 20 मार्च होंगी परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा:अयोध्या के 1.59 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, तैयारियां शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के परिषदीय विद्यालयों में 16 मार्च से 20 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं होंगी। जिले के कुल 1791 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 1.59 लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए सचल दलों का गठन किया जाएगा, जो विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे।शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए जाएंगे। ये प्रश्नपत्र लिखित और मौखिक दोनों प्रारूपों में होंगे और समय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा पूरी तरह मौखिक होगी। वहीं, कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं लिखित रूप में आयोजित की जाएंगी। कक्षा छह से आठ की लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय, अति लघु, लघु तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चलेगी। लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है, जबकि मौखिक परीक्षा की समयावधि प्रधानाध्यापक विद्यालय स्तर पर आवश्यकतानुसार तय करेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत:हाईस्कूल का पेपर देकर लौट रहा था, दोस्त की हालत गंभीर
    Next Article
    12 बैंकों से ढाई साल में निकाले 1600 करोड़:कानपुर में 8 लाख की लूट से खुला राज, 12 फर्मों से अकाउंट में आए रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment