Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंद हॉल में बोर्ड बैठक, कई अफसरों को एंट्री नहीं:दादरी हाईटेक टाउनशिप प्रस्ताव रद्द, पारदर्शिता पर उठे सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) की 85वीं बोर्ड बैठक में दादरी हाईटेक टाउनशिप योजना रद्द कर दी गई। इस बंद कमरे की बैठक में कई विभागीय अधिकारियों को शामिल होने की अनुमति नहीं मिली, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में केवल अध्यक्ष (कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी, उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर, सचिव ज्योत्स्ना यादव और अकाउंट विभाग के सीओ ही उपस्थित थे। एसई, एक्सईएन, जेई जैसे अन्य अधिकारियों को बैठक से बाहर रखा गया, जिससे निर्णय प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। बैठक में दादरी क्षेत्र की 4750 करोड़ रुपये की प्रस्तावित हाईटेक टाउनशिप योजना को रद्द करने का निर्णय लिया गया। यह परियोजना कार्य शुरू न होने के कारण निरस्त की गई। इस योजना को पूर्व में इन्वेस्टर समिट में भी प्रस्तुत किया गया था। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की बैलेंस शीट का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, 2025-26 के आय-व्यय के सापेक्ष जनवरी 2026 तक की स्थिति के आधार पर संशोधित बजट और 2026-27 के प्रस्तावित बजट को भी मंजूरी दी गई। विकास प्राधिकरणों की संपत्तियों की कास्टिंग के लिए 2025 की गाइडलाइन को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अनूपशहर, शिकारपुर और गुलावठी क्षेत्रों में महायोजना लागू न होने की स्थिति में सर्वेक्षण प्लान-2021/31 के आधार पर भवन मानचित्र स्वीकृति के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। बोर्ड ने प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं की फीस में वृद्धि के प्रस्ताव को भी पारित किया। बैठक को बंद हॉल में आयोजित करने और कई अधिकारियों को बाहर रखने के फैसले से विभागीय हलकों में असंतोष व्याप्त है। इस घटनाक्रम ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसई आनंद कुमार का कहना है कि उन्हें व अन्य अधिकारियों को बैठक में शामिल नहीं किया गया। बैठक आज दोपहर प्राधिकरण के सभागार में दोपहर 12 बजे से हुई और करीब 45 मिनट बैठक चली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री राकेश राठौर का अखिलेश पर तंज:महोबा में बोले- PDA की याद क्यों आ रही, सत्ता से दूर होकर परिवार का पेट नहीं भर रहा
    Next Article
    महराजगंज में 15 मार्च को सामाजिक समरसता महारैली:सुभासपा का मिशन 2027, आजमगढ़ से होगा अभियान का आगाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment