Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत के इशारे पर घुसकर मारा...तालिबान के हमले पर रोने लगा पाकिस्तान

    3 hours from now

    1

    0

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। सीमा पर महीनों से चल रहे तनाव अब खुले संघर्ष में बदलता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में हुई झड़पों के बाद पाकिस्तान के नेताओं के बयान और भी ज्यादा आक्रामक हो गए हैं। और इसी बीच पाकिस्तान ने एक बड़ा आरोप लगाया कि अफगानिस्तान में तालिबान भारत के इशारों पर काम कर रहा है। यानी जब सीमा पर हमला हुआ तो पाकिस्तान ने सीधे भारत का नाम ले लिया। अब आखिर यह पूरा मामला क्या है? सीमा पर क्या हुआ और क्यों पाकिस्तान अचानक भारत का नाम लेकर रो रहा है।इसे भी पढ़ें: Taliban ने पाकिस्तान पर बरसाए ताबड़तोड़ ड्रोन, कराची में हाई अलर्टदरअसल पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर लंबे समय से तनाव चल रहा है। लेकिन हाल की घटनाओं ने हालात को और ज्यादा गंभीर बना दिया। सूत्रों के मुताबिक सीमा के पास कई इलाकों में गोलीबारी और हमले हुए। इन झड़पों के बाद दोनों देशों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया कि पहले हमला किसने किया? इसी बीच पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया कि अफगान तालिबान ने सीमा के अंदर घुसकर हमला किया है। तो वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बेहद तीखा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का प्रॉक्सी बना दिया है। उनका कहना है कि वहां दुनिया भर के आतंकवादियों को इकट्ठा किया जा रहा है और आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।  इसे भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan War: क्या होता है गजब लिल-हक, जिसके नाम पर पाकिस्तान ने छेड़ी अफगानिस्तान से जंगवो पाकिस्तान जो आतंकवादियों को बनाता है, पालता है, पोसता है। ना जाने कहां-कहां हमले करवाता है, वो भारत का नाम ले रहा है और भारत पर आरोप लगा रहा है। जिससे यह पता चलता है कि पाकिस्तान अब खुद अपने पाले हुए आतंकियों के सामने अपनी गर्दन दे चुका है। वैसे ख्वाजा आसिफ ने आगे यह भी कहा कि पाकिस्तान ने कई बार संबंध सुधारने की कोशिश की। सीधे बातचीत भी की और मित्र देशों के जरिए भी संदेश भेजे लेकिन उनके मुताबिक हालात उल्टे खराब होते चले गए। उनका कहना था कि अब पाकिस्तान का धैर्य खत्म हो चुका है और संघर्ष शुरू हो चुका है। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार रात सीमा पर बड़ा हमला हुआ। इसे भी पढ़ें: 55 सैनिक ढेर, 19 पोस्ट तबाह, JF-17 को मार गिराया, तालिबान ने पाकिस्तान को जबरदस्त ठोकापाकिस्तानी दावे के अनुसार अफगान हमलों में लगभग 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाही शुरू की। यह वही पल था जब सीमा पर संघर्ष अचानक तेज हो गया। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू किया जिसका नाम बताया जा रहा है ऑपरेशन गजब लिल हक। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान ने सीमा के पास कई तालीबानी ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सरकार के अनुसार तालीबान की कई चौकियों पर हमले हुए, कई ठिकाने नष्ट किए गए और बड़ी संख्या में तालीबानी लड़ाके मारे गए। अब पाकिस्तानी सूचना मंत्री अताउल्ला तरार ने दावा किया कि इस कार्रवाही में 130 से ज्यादा तालीबानी लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाल सूट, मांग में सिंदूर लगाए, पति विजय देवरकोंडा की बाहों में खिलखिलाती नजर आईं रश्मिका मंदाना, फ्लाइंग किस से लूटी लाइमलाइट
    Next Article
    जिसका चीन-पाकिस्तान को था डर, इजरायल ने भारत को वही दे दिया!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment