Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में 15 मार्च को सामाजिक समरसता महारैली:सुभासपा का मिशन 2027, आजमगढ़ से होगा अभियान का आगाज

    1 hour ago

    1

    0

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने घोषणा की है कि 15 मार्च को महराजगंज में सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम धनेवा-धनेई स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सामने प्रस्तावित है। डॉ. राजभर ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को आजमगढ़ के अहिरौला में आयोजित पहली महारैली से हुई थी, जिसमें लाखों की भीड़ उमड़ी थी। पार्टी का लक्ष्य है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में कुल आठ महारैलियां और 63 अन्य रैलियां आयोजित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान 'मिशन 2027' के तहत एक बार फिर एनडीए सरकार को स्थापित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में डॉ. राजभर महराजगंज पहुंचे, जहां उन्होंने रैली स्थल का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने यह भी बताया कि 8 फरवरी को वे स्वयं महराजगंज आकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बूथ स्तर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेंगे और लोगों को सामाजिक समरसता महारैली में सहभागिता के लिए आमंत्रित करेंगे। डॉ. राजभर ने बताया कि इस महारैली का उद्देश्य माननीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर की उस विचारधारा को आगे बढ़ाना है, जो शोषित, वंचित और गरीब तबके की आवाज को बुलंद करने पर केंद्रित है। डॉ. राजभर ने अधिक से अधिक लोगों से 15 मार्च को आयोजित इस महारैली में पहुंचकर सामाजिक समरसता के अभियान को सफल बनाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंद हॉल में बोर्ड बैठक, कई अफसरों को एंट्री नहीं:दादरी हाईटेक टाउनशिप प्रस्ताव रद्द, पारदर्शिता पर उठे सवाल
    Next Article
    राहुल गांधी के खिलाफ हाईकोर्ट में ढाई घंटे सुनवाई:लखनऊ MP-MLA कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील, 9 मार्च को अगली पेशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment