Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    16 साल के किशोर की पीट-पीटकर हत्या:गाजीपुर में हाईवे किनारे मिला घायल मिला था, मऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    12 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर सुधारन राजभर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे अधमरा कर शेषपुर नेशनल हाईवे किनारे फेंक दिया था। मऊ में इलाज के दौरान 10 मार्च मंगलवार सुबह करीब 7 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता सीरी राजभर ने बताया कि 9 मार्च की रात करीब 9:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी। उनके बेटे को कुछ लोगों ने मारपीट कर मरणासन्न हालत में नए पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोर खून से लथपथ तड़प रहा था। उसे पहले रुद्रा हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के कारण मऊ रेफर कर दिया गया। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश और फोन पर मिल रही धमकियों का मामला सामने आया है। मृतक के दोस्त आकाश राजभर और कृष्णा बिंद ने बताया कि उन्होंने इस पूरी वारदात को अपनी आंखों से देखा है। चश्मदीदों के अनुसार, बिरनो थाना क्षेत्र के माधोपुर मिश्रौलिया निवासी आदित्य कुमार, इंद्रजीत कुमार और उनके कुछ अज्ञात साथियों ने सुधारन को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पिछले कई दिनों से सुधारन को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ गांव पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है। उन्होंने नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इलाके में इस घटना के बाद तनाव और आक्रोश का माहौल है, ग्रामीण जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत:बैरौना निवासी पारसनाथ मिश्र को पिकअप ने मारी टक्कर, चिकित्सको ने जांच में किया मृत घोषित
    Next Article
    कानपुर देहात में रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का शव मिला:पॉइंटमैन ने स्टेशन मास्टर को दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment