Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली दंगे के चार आरोपियो को राहत नहीं, याचिकाएं खारिज:एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक की मांग थी

    1 hour ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली दंगे में शामिल चार आरोपियों को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर एवं न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने आशू, अज़मल राफी, नईम कुरैशी और मो साजिद की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया है। याचिकाओं में प्राथमिकी रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई थी। तौकीर रज़ा के ऐलान पर हुआ था दंगा मामला 26 सितंबर 2025 का है। मौलाना तौकीर रज़ा के आह्वान पर काफी लोग युवाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज़ करने के विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए थे। भीड़ में मौजूद कुछ लोग सर तन से जुड़ा का नारा लगाने लगे। पुलिस के मना करने पर भीड़ उत्तेजित हो गई और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। ईट, पत्थर और लाठी डंडों से पुलिस पर हमला हुआ तथा पेट्रोल बम फेंके एवं फायरिंग भी की गई। घटना को लेकर बारादरी थाने के एसएचओ धनंजय पांडेय ने 28 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया है। आरोपियों ने कहा-घटना में शामिल नहीं थे याचियों का कहना था कि वे घटना में शामिल नहीं थे। उन्हें रंजिश कारण मुकदमे में झूठा फंसाया गया है। कुछ याचियों का कहना था कि वे घटना के समय किसी अन्य स्थान पर थे। भीड़ में किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मनमाने तरीके से याचियों को मुकदमे में फंसा दिया। याचिका का विरोध करते हुए अपर शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि घटना काफी गंभीर है। आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया। देश विरोधी नारे लगाए और कानून व्यवस्था को पूरी तरह छिन्न भिन्न कर दिया। कोर्ट ने घटना की गंभीरता को देखते हुए चारों आरोपियों की याचिकाएं खारिज़ कर दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    6500 चालक-परिचालकों की भर्ती करेगा परिवहन निगम:परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की समीक्षा बैठक, बस संचालन और खरीद प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
    Next Article
    अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दो माह में निर्णय लें:शिक्षा मित्रों के नियमितीकरण का मामला, तीन हफ्ते में प्रत्यावेदन दें-हाईकोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment