Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    16 साल के विराज ने बनाया स्मार्ट पेन:इससे पहचानेंगे बच्चों की लिखने की दिक्कत, हिंदी में भी तैयार किया सिस्टम

    16 hours ago

    1

    0

    कुछ बच्चों के लिए एक साधारण वाक्य लिखना भी बड़ी चुनौती होता है। उनके विचार स्पष्ट हो सकते हैं और समझने की क्षमता भी अच्छी, लेकिन उन विचारों को कागज पर उतारना उनके लिए रोजाना का संघर्ष बन जाता है। अक्सर इन मुश्किलों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। नतीजतन, बच्चे गलत समझे जाते हैं और उनकी क्षमताएं सामने नहीं आ पातीं। नई दिल्ली के द ब्रिटिश स्कूल में 12वीं कक्षा के 16 साल के छात्र विराज शराफ इसी समस्या को बदलना चाहते थे। हैंडराइटिंग से जुड़ी परेशानियों को समझने में उनकी दिलचस्पी से शुरू हुआ सफर अब ‘राइट-सेंस’ तक पहुंच चुका है। यह सेंसर आधारित स्मार्ट पेन है, जिसे डिस्ग्राफिया जैसी सीखने से जुड़ी समस्याओं के शुरुआती संकेतों की पहचान के लिए तैयार किया गया है। एक समस्या को देखकर आया विचार राइट-सेंस में पेन के भीतर छोटे सेंसर लगाए गए हैं। ये पकड़ की ताकत, हाथों की गति और त्वरण जैसे पहलुओं को रिकॉर्ड करते हैं। इसके बाद कंप्यूटर आधारित सिस्टम इस डेटा का विश्लेषण करता है और लिखने के ऐसे पैटर्न की पहचान करता है, जो संभावित कठिनाइयों के संकेत हो सकते हैं। इसका विचार विराज को खुद हैंडराइटिंग से जुड़ी परेशानियों का सामना करने के अनुभव से आया। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि हजारों बच्चे ऐसी ही मुश्किलों से गुजरते हैं, लेकिन कभी उनकी जांच तक नहीं हो पाती। उन्होंने इसका प्रोटोटाइप तैयार करना शुरू किया और बार-बार परीक्षण करके इसके डिजाइन में सुधार किया। इस दौरान उन्होंने समझा कि तकनीक को बच्चों की जरूरतों के मुताबिक ढलना चाहिए, न कि बच्चों को तकनीक के मुताबिक। जब उन्हें पता चला कि कुछ बच्चे अंग्रेजी में होने वाली जांच को सहजता से पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्होंने इसका हिंदी वर्जन भी तैयार किया। फिलहाल राइट-सेंस का और परीक्षण और वैलिडेशन किया जा रहा है। इसे शुरुआती स्तर पर स्क्रीनिंग में मदद करने वाले उपकरण के रूप में तैयार किया गया है। स्मार्ट पेन से आगे बढ़ा बड़ा मिशन विराज के लिए बड़ा बदलाव तब आया, जब उन्होंने वंचित समुदायों के बच्चों के साथ सीधे काम करने वाले संगठनों से जुड़ना शुरू किया। साई धाम और सोच फाउंडेशन जैसे NGO के साथ मिलकर उन्होंने बच्चों के बीच अपनी पहल पहुंचाई। शिक्षकों से बातचीत की और यह समझने की कोशिश की कि तकनीक किस तरह सीखने से जुड़ी परेशानियों की शुरुआती पहचान में मदद कर सकती है। इन अनुभवों से उनके सामने एक बड़ी समस्या आई। सीखने से जुड़ी किसी परेशानी की पहचान करना पूरी प्रक्रिया का सिर्फ एक हिस्सा है। कई परिवारों के लिए असली चुनौती योग्य विशेषज्ञों, औपचारिक जांच और उचित शैक्षणिक सहायता तक पहुंच बनाना है। इस अहसास के बाद विराज ने अपने आविष्कार से आगे बढ़कर काम करने का फैसला किया। सोच फाउंडेशन के साथ साझेदारी में उन्होंने सरकार से मान्यता प्राप्त लर्निंग डिसेबिलिटी असेसमेंट सेंटर की स्थापना में सहयोग दिया। यह केंद्र उन बच्चों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बनकर उभरा, जिन्हें अन्यथा विशेषज्ञों से जांच कराने का अवसर शायद ही मिल पाता। इस केंद्र में हर साल 250 से अधिक बच्चों की मुफ्त जांच और प्रमाणन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसका विशेष लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मिलता है। इन बच्चों के लिए यह केंद्र सिर्फ समस्या की पहचान तक सीमित नहीं है। इससे उन्हें अपनी सीखने की जरूरतों को समझने और पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए जरूरी सहायता हासिल करने का अवसर मिलता है। बदलाव के लिए समुदाय को जोड़ा विराज ने समझा कि इतने बड़े स्तर पर पहल को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इसके लिए उन्होंने क्राउडफंडिंग के प्रयासों में सहयोग लेने के लिए रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली से संपर्क किया। साथ ही, जागरूकता बढ़ाने, संसाधन जुटाने और अपने काम का दायरा बढ़ाने के लिए कई NGO और सामुदायिक संगठनों से भी जुड़े। उनके प्रयासों ने तकनीक, गैर-लाभकारी संगठनों और सामुदायिक भागीदारी को शिक्षा से जुड़े ऐसे मुद्दे के लिए एक साथ लाने का काम किया, जिस पर अक्सर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। जमीनी स्तर पर काम करने वाले संगठनों के बच्चों तक राइट-सेंस पहुंचाने से लेकर सुलभ जांच के लिए फंड जुटाने में सहयोग करने तक, विराज का काम दिखाता है कि युवा भी शिक्षा व्यवस्था की कमियों को दूर करने में योगदान दे सकते हैं। इंसान की मदद के लिए इसे बनाया गया विराज ने राइट-सेंस के लिए डिजाइन पेटेंट का आवेदन भी किया है। इससे इस तकनीक को विकसित करने और उसके बौद्धिक अधिकारों को सुरक्षित रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जाहिर होती है। हालांकि, जब उनसे उनके काम के बड़े उद्देश्य के बारे में पूछा जाता है, तो उनका ध्यान बच्चों पर ही रहता है। उनके लिए नवाचार का मतलब सबसे जटिल तकनीक तैयार करना नहीं है। इसका मतलब है किसी समस्या को पहचानना, उससे प्रभावित लोगों को समझना और बदलाव लाने के व्यावहारिक तरीके खोजना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कश्मीर में मारा गया आतंकी लतीफ भट पहले बढ़ई था:पिछले साल 17 नवंबर को लश्कर में शामिल हुआ, दो दिन बाद लापता की रिपोर्ट दर्ज
    Next Article
    बॉम्बे हाईकोर्ट की BMC को फटकार:VIP के लिए सड़कें चमकाईं, जनता को यह सुविधा क्यों नहीं; ब्रिटिश प्रिंस के दौरे पर हुई थी सफाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment