Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोहरे हत्याकांड के छह आरोपियों की पुलिस ने की घेराबंदी:संतकबीर नगर में एसपी ऑफिस में पकड़े गए

    15 minutes ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के जमोहरा दोहरे हत्याकांड के छह आरोपियों ने बुधवार शाम एसपी कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया। एसओजी और पुलिस टीम ने उन्हें मुख्य गेट पर हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान इंद्रेश यादव, शुभम यादव, मुरलीधर यादव, अजय यादव, राजेश यादव और दिनेश यादव के रूप में की है। इंद्रेश और दिनेश, रामसुभग यादव के बेटे हैं। शुभम, वीरेंद्र यादव के बेटे हैं। अजय, मुरलीधर यादव के बेटे हैं और राजेश, संतराज यादव के बेटे हैं। सभी जमोहरा के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी एक वकील के जरिए बोलेरो गाड़ी तय कर कचहरी में सरेंडर करने जा रहे थे। एसओजी प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी की टीम ने उनकी लोकेशन के आधार पर पहले ही घेराबंदी कर दी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी के साथ कोतवाल जयप्रकाश दूबे और उनकी टीम ने नेदुला चौराहे से पटखौली, आरटीओ कार्यालय और कचहरी गेट तक निगरानी रखी। आरोपी एसपी कार्यालय पहुंचे पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां टीम ने उन्हें पकड़ लिया। एसओजी प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी के मुताबिक, 15 नवंबर को जमोहरा गांव के बाड़ों सिवान में खेत में गेहूं बो रहे रामकेश यादव और प्रहलाद यादव की हत्या हुई थी। इसके बाद आरोपी बौधरा ताल में छिपे थे। वे रविवार शाम से सोमवार सुबह 4 बजे तक वहां रुके। सोमवार सुबह करीब 4 बजे आरोपी खेत की पगडंडियों से अलग-अलग रास्तों पर निकल गए। थाने में सरेंडर करने की कोशिश की इनमें से तीन आरोपी कुरी बाजार होते हुए धनघटा थाने पहुंचे थे। उन्होंने अपने वकील संजय यादव के जरिए मीडिया कर्मियों को सूचना देकर थाने में सरेंडर करने की कोशिश की थी। वहीं, छह आरोपी सहजनवां थाना क्षेत्र में छिपे हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रह्मोस की नकल बनाने चला पाकिस्तान, चीन से उधार लिया सब सामान, जरा फतह-3 मिसाइल का हाल तो देखिये
    Next Article
    दरभंगा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन 19 और 21 नवंबर को चलेगी:ट्रेन बलिया समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी; कुल 16 कोच होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment