Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Haiti President Jovenel Moise हत्याकांड की साजिश में पादरी Christian Sanon दोषी करार

    4 hours from now

    1

    0

    अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले एक पादरी को हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज की 2021 में हुई हत्या से जुड़े अमेरिकी आपराधिक मामले में बुधवार को दोषी ठहराया गया। पादरी के पास हैती और अमेरिका, दोनों देशों की नागरिकता है। मियामी की संघीय अदालत में करीब आठ सप्ताह तक चली सुनवाई के बाद क्रिश्चियन इमैनुएल सेनन को मोइज की हत्या की साजिश रचने सहित सभी आठ आरोपों में दोषी पाया गया।इनमें सबसे गंभीर आरोप अमेरिका के बाहर किसी व्यक्ति के अपहरण या हत्या की साजिश रचने का था। सेनन को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। मियामी की संघीय अदालत में जब फैसला सुनाया गया, तो उसके चेहरे पर कोई खास प्रतिक्रिया दिखाई नहीं दी।सुनवाई के दौरान संघीय अभियोजकों ने कहा कि दक्षिण फ्लोरिडा, मोइज को सत्ता से हटाकर साजिशकर्ताओं की पसंद का राष्ट्रपति नियुक्त करने की योजना बनाने और उसके लिए धन जुटाने का प्रमुख केंद्र था। अभियोजकों के अनुसार, साजिशकर्ताओं ने शुरुआत में मोइज की जगह सेनन को राष्ट्रपति बनाने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि सेनन ने साजिश के लिए धन जुटाने में मदद की थी।इसके अलावा उसने अपने और अन्य लोगों के हैती जाने तथा वहां ठहरने की व्यवस्था भी की थी। सेनन ने अदालत में गवाही देते हुए स्वीकार किया कि वह एक समय मोइज को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे लोगों के संपर्क में था। हालांकि, उसने दावा किया कि हत्या से काफी पहले ही उस समूह ने राष्ट्रपति पद के लिए किसी अन्य व्यक्ति को चुन लिया था।सेनन ने मोइज की हत्या की किसी भी योजना की जानकारी होने से इनकार किया। सेनन का जन्म हैती में हुआ था और वह किशोरावस्था में अमेरिका आ गया था। उसने अदालत को बताया कि वह फ्लोरिडा और अमेरिका के मध्य-पश्चिमी क्षेत्रों में रहने वाले हैती के प्रवासी समुदायों के साथ काम करता था।हैती में सात जुलाई, 2021 को रात के समय राष्ट्रपति मोइज के आवास पर हमला किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, इस हमले को अंजाम देने वाले समूह में ज्यादातर कोलंबिया के सेवानिवृत्त सैनिक शामिल थे। हमले में मोइज की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई थीं।इस घटना के बाद से हैती में कोई राष्ट्रपति नहीं है। अमेरिकी महाद्वीप के सबसे गरीब देश हैती में तानाशाही, राजनीतिक उथल-पुथल और विदेशी हस्तक्षेप का लंबा इतिहास रहा है, जिससे वहां लोकतांत्रिक शासन की स्थापना और उसे मजबूत करने में लगातार बाधाएं आती रही हैं। देश में अगले वर्ष नए राष्ट्रपति के चुनाव कराए जाने का कार्यक्रम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bangladesh Violence | बांग्लादेश में अवामी लीग के 'लॉकडाउन' के बीच भीषण हिंसा! ढाका में बम धमाके, चटगांव में मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को फूंका
    Next Article
    Bangladesh में Awami League के बंद पर हिंसा, Muhammad Yunus के पैतृक घर में आगजनी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment