Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    164 कर्मचारियों के समायोजन पर कुलपति सख्त:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो दशक से लंबित मामलों को निपटाने के निर्देश

    7 hours ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने 164 कर्मचारियों के वर्षों से लंबित समायोजन मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को इन प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय में 109 कर्मचारियों के समायोजन के लिए वर्ष 2014 में आदेश जारी हुआ था। शासन स्तर पर अधिसंख्य पद सृजित कर इनका विनियमितीकरण किया गया था। इसमें शर्त थी कि रिक्त नियमित पद उपलब्ध होते ही इनका समायोजन कर अधिसंख्य पद स्वतः समाप्त कर दिए जाएं। हालांकि, विनियमितीकरण के बाद भी इन कर्मचारियों का नियमित पदों पर वास्तविक समायोजन नहीं हो सका। इस कारण यह मामला लगभग दो दशक से लंबित चला आ रहा है। कुलपति प्रो. सिंह ने वरिष्ठ कर्मचारी लक्ष्मी मौर्य को निर्देश दिया है कि वे सभी संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर नियमों के अनुरूप तत्काल समायोजन की कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसी तरह, वर्ष 2001 से संबंधित 55 अन्य प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। शासनादेश के तहत दैनिक वेतनभोगी वर्ग-चार और संविदा कर्मियों का रिक्त पदों के सापेक्ष विनियमितीकरण किया गया था। कुलपति ने निर्देश दिया कि इस मामले की एक सूची तैयार की जाए और इसकी विधिक एवं प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट की जाए, ताकि नियमानुसार अंतिम निर्णय लिया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्षों से लंबित 164 कर्मचारियों के समायोजन प्रकरणों को अब और टाला नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, दो गंभीर घायल:सीतापुर के कन्दुनी में हुआ हादसा, पिकअप वाहन चालक फरार
    Next Article
    सलीम खान को आमिर और गर्लफ्रेंड गौरी देखने पहुंचे:सलमान की कोस्टार चित्रांगदा सिंह ने राइटर की हेल्थ को लेकर कहा- वह बहुत बेहतर हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment