Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानमंत्री के दौरे से पहले आप नेता हाउस अरेस्ट:सुरक्षा कारणों का दिया हवाला, आम आदमी पार्टी ने बताया असंवैधानिक

    1 hour ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री मोदी के मेरठ दौरे से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष वशिष्ठ को पुलिस ने उनके सरस्वती लोक स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई को पार्टी कार्यकर्ताओं ने असंवैधानिक बताया है और उनमें रोष व्याप्त है। शहर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए हर्ष वशिष्ठ को उनके घर पर ही रोक दिया। आप कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। हर्ष वशिष्ठ ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी विरोध प्रदर्शन या ज्ञापन देने का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के नजरबंद किया गया है। हर्ष ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर प्रहार बताते हुए सवाल किया कि क्या जनसमस्याओं को उठाना अब अपराध हो गया है। हर्ष वशिष्ठ ने कहा कि वह लगातार बिजली बंबा बाईपास और क्षेत्र की जर्जर सड़कों सहित स्थानीय मुद्दों को उठाते रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से पूछा कि उन्हें किस आधार पर रोका गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में डुप्लीकेट बिजली सामान बेचने पर छापा:नामी कंपनियों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, दुकानदार पर केस दर्ज
    Next Article
    17 साल की नाबालिग को पेट्रोल से जलाया:घटनास्थल से शराब की बोतल, तीन गिलास मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment