Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI Summit में Congress के हंगामे पर भड़के राजनाथ, कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को किया शर्मसार, शिवराज का Sonia-Kharge से सीधा सवाल

    3 hours from now

    1

    0

    भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'शर्टलेस' विरोध प्रदर्शन किया, एआई इम्पैक्ट समिट की आलोचना की और प्रधानमंत्री पर समझौते में शामिल होने का आरोप लगाया। इसके बाद से भाजपा लगातार कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट के जरिए कांग्रेस की जमकर आलोचना की। राजनाथ ने एक्स पर लिखा कि जब पूरा विश्व भारत को नई दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करते हुए देख रहा था और तकनीक व नवाचार के क्षेत्र में हमारे बढ़ते वैश्विक नेतृत्व का साक्षी बन रहा था, उस समय कांग्रेस ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय आयोजन में व्यवधान उत्पन्न करने का रास्ता चुना।  इसे भी पढ़ें: AI Summit में शर्टलेस Protest, यूथ कांग्रेस बोली- हम Rahul Gandhi के सिपाही, डरेंगे नहींराजनाथ ने आगे लिखा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस शर्मनाक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर अनुचित व्यवहार करते हुए हंगामा किया गया है वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास भी है। मैं कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना करता हूँ। उन्होंने कहा कि जब भी भारत वैश्विक मंच पर आगे बढ़ता है, कांग्रेस राष्ट्रहित के साथ खड़े होने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने को प्राथमिकता देती दिखाई देती है। दलगत राजनीति को देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर रखना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता भली-भांति समझती है कि कौन भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में जुटा है और कौन बार-बार भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास करता है।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआई शिखर सम्मेलन में सिर्फ अपनी कमीजें ही नहीं उतारीं, बल्कि उन्होंने यह भी उजागर कर दिया कि कांग्रेस भारत विरोधी है। यह राजद्रोह है। यह हमारे देश की छवि के साथ खिलवाड़ है। मैं सोनिया गांधी जी और मल्लिकार्जुन खरगे जी से पूछना चाहता हूं, क्या उनके लिए राजनीति देश से बड़ी है? क्या उन्होंने देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने के लिए कोई गुप्त समझौता किया है? क्या यही कांग्रेस का असली चेहरा है? जनता इसे माफ नहीं करेगी। इसे भी पढ़ें: AI का फायदा सबको मिलेगा, Sundar Pichai बोले- US-India साझेदारी निभाएगी अहम भूमिकातरुण चुघ ने कहा कि भारत की छवि धूमिल करने की साजिश के तहत अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अपराध अक्षम्य है। देश की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी... राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी विदेशी हथकंडों का इस्तेमाल करते हुए हर तरह की घिनौनी साजिश रचती रहती है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर शर्म आती है, राहुल गांधी के निर्देश पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एआई शिखर सम्मेलन में हंगामा किया! भारत विरोधी कांग्रेस! कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस शहरी नक्सलियों की तरह व्यवहार कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भरे सदन में शिवपाल यादव को कह दिया लठैत, बजट पर चर्चा के दौरान फुल फॉर्म में दिखे CM योगी
    Next Article
    CM Yogi बोले- SP Govt में बैंक कर्ज नहीं देते थे, अब बदली Uttar Pradesh की तस्वीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment