Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता:मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शुभारंभ, 13 खेलों में खिलाड़ी करेंगे प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने कहा कि विभाग का उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं को खेलों से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आईटीआई संस्थानों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी शारीरिक रूप से सशक्त और मानसिक रूप से आत्मविश्वासी बन सकें। उन्होंने कहा कि खेल न केवल फिटनेस का माध्यम है, बल्कि जीवन में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और आत्मबल का विकास भी करते हैं। लड़कियों से कहा कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती मंत्री ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीत और हार दोनों ही जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन निरंतर प्रयास ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि योग्यता और आत्मविश्वास के साथ कोई भी बाधा उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। खेलों के माध्यम से युवाओं के चेहरे पर मुस्कान और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जो समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पहली बार विभाग करा रहा खेल प्रतियोगिता प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने बताया कि विभाग द्वारा पहली बार इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं के व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता जनपद एवं मंडल स्तर की चयन प्रक्रिया के बाद राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से कुल 579 प्रतिभागियों (271 महिला एवं 308 पुरुष) ने स्थान बनाया है। प्रशिक्षण निदेशक अभिषेक सिंह के अनुसार महिलाओं की प्रतियोगिताएं 20 फरवरी तथा पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं 21 फरवरी को आयोजित होंगी, जबकि शेष प्रतियोगिताएं 22 फरवरी को सम्पन्न कराई जाएंगी। प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रतियोगिता में 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़, रिले, लंबी व ऊंची कूद, शॉटपुट, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी तथा खो-खो सहित कुल 13 खेल शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में रमजान के पहले जुमे की नमाज हुई:2000 से ज्यादा नमाजियों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
    Next Article
    चित्रकूट में डुप्लीकेट बिजली सामान बेचने पर छापा:नामी कंपनियों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, दुकानदार पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment