Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूर की आत्महत्या के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष परिवार से मिले:बुलंदशहर में मिल प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग, राशन भी उपलब्ध कराया

    10 hours ago

    1

    0

    औरंगाबाद के भंडोरिया गांव स्थित अनामिका शुगर मिल में कार्यरत मजदूर शरीफ अल्वी ने मिल प्रबंधन की प्रताड़ना और गरीबी से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान औरंगाबाद पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और कांग्रेस की ओर से पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मिल प्रबंधन पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी। पीड़ित परिवार ने बताया कि मिल के अधिकारी नीरज उज्ज्वल शरीफ अल्वी से किसानों को दी गई दवा का भुगतान मांग रहे थे और भुगतान न करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे थे। मृतक के बेटे शाहनवाज ने बताया कि उनके पिता को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला था, जिससे घर में खाने के लिए आटा तक नहीं था। परिवार का आरोप है कि यदि मिल द्वारा लगातार प्रताड़ना न की जाती, तो शरीफ अल्वी आज जीवित होते। जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि शरीफ अल्वी की मृत्यु मिल प्रबंधन के शोषण और भ्रष्टाचार का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मजदूरों पर किसानों को दवा बेचने का लाखों रुपये का लक्ष्य थोपना नियमविरुद्ध और शर्मनाक है। उन्होंने भाजपा सरकार पर मजदूरों के खुलेआम शोषण पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को मिल में एक नौकरी और उचित आर्थिक मुआवजा नहीं दिया गया, तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, समाजसेवी अब्दुल रशीद, नगर अध्यक्ष अली मुराद नकवी, नईम मंसूरी और स्वामी हरेंद्र भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टेम्पों चालक का शव पानी भरे से खाई में मिला:आगरा के सैया इरादतनगर मार्ग पर हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    17 को विधानसभा घेराव में शामिल होंगी अयोध्या कांग्रेस:महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण की अगुवाई में कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment