Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    18 करोड़ की सरकारी जमीन बेचने में JE पर FIR:अलीगढ़ नगर निगम के संपत्ति विभाग के बाबू की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

    16 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ नगर निगम की 18 करोड़ रुपए मूल्य की बेशकीमती सार्वजनिक भूमि को बेचने के मामले में पूर्व अवर अभियंता (JE) गय्यूर अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर नगर निगम के संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। अब इस मामले में और भी नाम सामने की संभावना बढ़ गई है। पद का दुरुपयोग करने का आरोप ​मामला गांव कस्बा कोल स्थित नगर निगम की अधिग्रहीत भूमि का है। जांच में सामने आया कि पद का दुरुपयोग करते हुए सार्वजनिक हित की भूमि का विक्रय कर दिया गया। वर्ष 1946-47 में ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए कुल 31 बीघा 13 बिस्वा भूमि का अधिग्रहण हुआ था। 1949 में भूमि का एवार्ड घोषित हुआ और 2004 में इसे राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया गया। इसके अलावा गाटा संख्या-3315 की 1 बीघा 3 बिस्वा भूमि को लेकर न्यायालय में वाद अभी विचाराधीन है। ​साठगांठ और फर्जीवाड़े का खेल ​जांच के दौरान सामने आया कि साल 2002 में तत्कालीन अधिकारियों और वादी ओम प्रकाश शर्मा के बीच एक समझौता हुआ। इस समझौते के तहत नगर निगम की अधिग्रहीत भूमि को निजी पक्ष के हक में छोड़ दिया गया। इसके बाद जमीन का बैनामा एक वकील के पक्ष में कर दिया गया। नगर निगम के संपत्ति विभाग की जांच में सामने आया कि यह पूरी प्रक्रिया विधिक और प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर की गई थी। इस खेल से नगर निगम को लगभग 18 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। ​​और भी नाम आ सकते हैं सामने ​​सहायक नगर आयुक्त (संपत्ति प्रभारी) वीर सिंह ने बताया कि अभिलेखों और न्यायालयी दस्तावेजों के आधार पर यह स्पष्ट है कि सरकारी संपत्ति को निजी लाभ के लिए प्रभावित किया गया। इसके बाद ही एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में शामिल अन्य तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। फर्जीवाड़े पर होगी कार्रवाई नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि नगर निगम की संपत्ति जनता की संपत्ति है। किसी भी स्तर पर फर्जीवाड़ा या पद का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी अधिकारी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में संविदा बिजलीकर्मी घूस लेते अरेस्ट:मीटर उतारने के नाम पर मांगे थे 6 हजार रुपए
    Next Article
    जालौन मेडिकल कॉलेज में 22 फरवरी को मेगा शिविर:एक ही मंच पर मिलेगा न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment