Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन मेडिकल कॉलेज में 22 फरवरी को मेगा शिविर:एक ही मंच पर मिलेगा न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ

    18 hours ago

    1

    0

    जालौन के लोगों को सुलभ न्यायिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 फरवरी 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई परिसर में एक मेगा विधिक सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। इस विशेष शिविर में आम जनता को त्वरित कानूनी सहायता के साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण और लाभ वितरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार तथा अपर जिला जज प्रथम सतीश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और आमजन को अधिकतम सुविधा देने के निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक प्रभावी और सुलभ न्यायिक सहायता पहुंचाना है। इस दौरान राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बैंकिंग, श्रम, पेंशन, महिला एवं बाल विकास समेत कई विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे। यहां पात्र लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ मौके पर ही आवेदन, सत्यापन और लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किया जा रहा है। पहले जहां विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्य रूप से जागरूकता कार्यक्रम संचालित करता था, वहीं इस बार पहली बार 'डिलीवरी मोड' में आगे बढ़ते हुए पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़ने की पहल की जा रही है। अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को उसी दिन लाभ नहीं मिल पाता है, तो उसका निरंतर फॉलोअप कर योजनाओं से जोड़ा जाएगा। यह मेगा शिविर न्याय को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    18 करोड़ की सरकारी जमीन बेचने में JE पर FIR:अलीगढ़ नगर निगम के संपत्ति विभाग के बाबू की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
    Next Article
    नोएडा में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी आग:ऊपर फंसे 15 लोगों को सीढ़ी से निकाला, 30 मिनट में फायर बिग्रेड ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment