Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    18 साल के युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ेंगे:हमीरपुर में शिक्षण संस्थानों में चलेगा अभियान, डीएम ने दिए निर्देश

    50 minutes ago

    1

    0

    हमीरपुर में 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए शिक्षण संस्थान अभियान चलाएंगे। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों व प्रबंधकों के साथ बैठक कर पात्र विद्यार्थियों की पहचान करने और समय से आवेदन कराने के निर्देश दिए। निर्वाचन साक्षरता क्लब बनाने के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब गठित करने को कहा। उन्होंने रंगोली और क्विज जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। विद्यार्थी अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में ऑनलाइन स्वयं-गणना प्रक्रिया का प्रचार करने और महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कराने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य व प्रबंधक मौजूद रहे। 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे। अलग-अलग काम के लिए अलग फॉर्म मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, प्रवासी भारतीयों के लिए फार्म-6ए, नाम हटाने के लिए फार्म-7 और मतदाता सूची में विवरण संशोधित कराने या पता बदलने के लिए फार्म-8 भरा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं आएंगे राज्य सूचना आयुक्त:4 दिन का करेंगे दौरा, एटा भी जाएंगे, धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
    Next Article
    डबल मर्डर में ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद:आजमगढ़ कोर्ट ने 74-74 हजार जुर्माना लगाया, प्रधानी चुनाव की रंजिश में हत्या की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment