Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Netflix ने Pride and Prejudice सीरीज का ट्रेलर जारी किया: Emma Corrin और Jack Lowden की केमिस्ट्री ने जीता दिल

    3 hours from now

    1

    0

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने साहित्य जगत की सबसे कालजयी और पसंदीदा प्रेम कहानियों में से एक 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' (Pride and Prejudice) के बहुप्रतीक्षित सीरीज एडैप्टेशन का ट्रेलर जारी कर दिया है। अंग्रेजी लेखिका जेन ऑस्टेन (Jane Austen) के 1813 में प्रकाशित मशहूर उपन्यास पर आधारित यह छह भागों (Six-part series) वाली रोमांटिक ड्रामा सीरीज दर्शकों को 19वीं सदी के इंग्लैंड के खूबसूरत और कूटनीतिक माहौल में वापस ले जाने के लिए तैयार है। इस बहुचर्चित सीरीज में एलिज़ाबेथ बेनेट का प्रतिष्ठित किरदार 'द क्राउन' फेम एम्मा कोरिन (Emma Corrin) निभा रही हैं, जबकि मिस्टर डार्सी के रूप में अभिनेता जैक लोडेन (Jack Lowden) नजर आएंगे। दिग्गज निर्देशक यूरोस लिन (Euros Lyn) द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक सीरीज 3 दिसंबर, 2026 को दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।नेटफ्लिक्स ने 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' सीरीज का ट्रेलर जारी किया2 मिनट 33 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में दर्शकों को एलिज़ाबेथ बेनेट और मिस्टर डार्सी की प्रेम कहानी की एक झलक मिलती है। ट्रेलर शेयर करते हुए, नेटफ्लिक्स ने X (ट्विटर) पर लिखा, "यह एक सर्वमान्य सत्य है... डॉली एल्डरटन की सीरीज 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' में एम्मा कोरिन और जैक लोडेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। 3 दिसंबर को रिलीज होगी।"इससे पहले, 25 फरवरी को मेकर्स ने इस सीरीज का पहला टीज़र जारी किया था। 54 सेकंड के इस टीज़र में एम्मा कोरिन के किरदार, एलिज़ाबेथ की झलक दिखी, जो छत से सूर्यास्त देख रही थीं। घोड़ों के दौड़ने की आवाज़ सुनकर वह मुस्कुरा देती हैं, जब जैक लोडेन (मिस्टर डार्सी) घोड़े पर सवार होकर वहां पहुंचते हैं।इंटरनेट पर कैसी प्रतिक्रिया रहीसोशल मीडिया यूज़र्स ने ट्रेलर पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और सीरीज की रिलीज डेट को लेकर अपना उत्साह जताया। एक यूट्यूब यूज़र ने कमेंट किया, "वे इसके 50 रूपांतरण (एडैप्टेशन) भी बना दें, तो भी मैं उन सभी को देखूंगा।"एक अन्य यूज़र ने कहानी को फिल्म के बजाय सीरीज के रूप में पेश करने के लिए मेकर्स की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "मुझे बहुत खुशी है कि यह एक सीरीज है, न कि कोई फिल्म! पूरी कहानी को एक फिल्म में समेटने की कोशिश में बहुत सी अच्छी चीजें छूट जाती हैं।" प्राइड एंड प्रेजुडिस: कास्ट की जानकारीमुख्य कलाकारों के अलावा, इस सीरीज में ओलिविया कोलमैन मिसेज बेनेट के रूप में, रूफस सीवेल मिस्टर बेनेट के रूप में, फ्रेया मावोर जेन बेनेट के रूप में, रिया नॉरवुड लिडिया बेनेट के रूप में, होपी पैरिश मैरी बेनेट के रूप में, होली एवरी किटी बेनेट के रूप में, जेमी डेमेट्रियो मिस्टर कोलिन्स के रूप में, डेरिल मैककॉर्मैक मिस्टर बिंगले के रूप में, लुईस पार्ट्रिज मिस्टर विकहम के रूप में, सिएना केली कैरोलीन बिंगले के रूप में और फियोना शॉ लेडी कैथरीन डी बॉर्ग के रूप में नजर आएंगी।प्राइड एंड प्रेजुडिस: मेकर्स के बारे में जानेंनेटफ्लिक्स की इस सीरीज को 'एवरीथिंग आई नो अबाउट लव' की लेखिका डॉली एल्डरटन ने लिखा है। 'लुकआउट पॉइंट' की ओर से लौरा लैंकेस्टर, विल जॉनस्टन और लुईस मटर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि लिसा ओसबोर्न इसकी प्रोड्यूसर हैं। इस सीरीज के साथ एल्डरटन, यूरोस लिन और एम्मा कोरिन भी प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी शुरुआत कर रहे हैं।Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 
    Click here to Read more
    Prev Article
    INDIA गठबंधन के विरोध के बीच BJP का मंथन, मतदाता सूची के SIR अभियान पर बनेगी रणनीति
    Next Article
    अबकी बार राष्ट्रीय एकता सरकार, इजरायल में होगा 'कांग्रेस-बीजेपी' का गठबंधन? ये है नेतान्याहू का प्लान B

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment