Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    19 मार्च को अयोध्या राम मंदिर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू:4 घंटे रहेंगी परिसर में, उस दिन श्रद्धालुओं के लिए बंद दर्शन रहेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर परिसर में चल रही भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक का शनिवार को दूसरा दिन रहा। बैठक से पहले समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया को मंदिर निर्माण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अहम जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अयोध्या दौरे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। राष्ट्रपति 19 मार्च को सुबह करीब 11 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचेंगी और लगभग चार घंटे तक वहीं रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान बंद रहेंगे दर्शन नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उस दिन श्रद्धालुओं के लिए रामलला के दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। निर्माण कार्य लगभग पूरा उन्होंने बताया कि राम मंदिर अयोध्या का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल दो प्रमुख कार्य बाकी हैं, जिनमें हुतात्मा स्मारक और अस्थायी मंदिर का निर्माण शामिल है। सूर्य तिलक परंपरा के लिए 10 साल का अनुबंध रामलला के सूर्य तिलक की परंपरा को बनाए रखने के लिए सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट और ऑप्टिका के साथ 10 साल का अनुबंध किया गया है। इसके तहत हर वर्ष रामनवमी पर सूर्य की किरणें विशेष व्यवस्था से रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी बनी योजना बैठक में राष्ट्रपति के दौरे के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। समिति के मुताबिक कार्यक्रम के बाद व्यवस्थाओं को और व्यवस्थित कर श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धरने के दौरान गिरफ्तारी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन:आवास विकास के कार्यालय पर सेंट्रल मार्केट के व्यापारी कर रहे थे प्रदर्शन
    Next Article
    सिजेरियन डिलीवरी के 15 दिन बाद महिला की मौत:कानपुर में मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप; 2 साल पहले शादी हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment